Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तीसरे दिन भी कचरा कलेक्शन ठप:महापौर की बैठक भी बेअसर, 78 करोड़ भुगतान विवाद के बीच रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
Breaking News

तीसरे दिन भी कचरा कलेक्शन ठप:महापौर की बैठक भी बेअसर, 78 करोड़ भुगतान विवाद के बीच रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778911407 origorigoriguntitled160556292516085968391610494912 1778908673
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



origorigoriguntitled160556292516085968391610494912 1778908673
रायपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लगातार तीसरे दिन भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में लोग घरों के बाहर कचरे से भरे डस्टबिन लेकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं। दलदल सिवनी स्थित यार्ड में सुबह से बड़ी संख्या में कचरा कलेक्शन वाहन खड़े रहे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भुगतान विवाद में फंसी सफाई व्यवस्था शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही मेसर्स DSW रामकी कंपनी ने काम पूरी तरह बंद कर दिया है। कंपनी का आरोप है कि नगर निगम ने मार्च 2025 से अब तक करीब 78 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि बार-बार आंशिक भुगतान किया जा रहा है, जबकि संचालन खर्च लगातार बढ़ रहा है। इधर कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर भी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन और भुगतान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। महापौर की बैठक के बाद भी नहीं निकला हल भुगतान विवाद और हड़ताल को लेकर गुरुवार को महापौर ने निगम अधिकारियों और रामकी कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी। बैठक में काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को भी शहर की अधिकांश कॉलोनियों में कचरा कलेक्शन बंद रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ सकता है असर इसी महीने रायपुर में केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे समय में सफाई व्यवस्था चरमराने से नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। शहर में तीन दिन से कचरा नहीं उठने के कारण कई इलाकों में बदबू और गंदगी की स्थिति बनने लगी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डोंगरगढ़ में 2300 बोरी अवैध खाद जब्त:माड़ीतराई में गोदाम सील, सरपंच से जुड़ा मामला, अवैध कारोबार से जुड़े पुराने मामलों की जांच

May 16, 2026

पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन:रिश्तेदार ऑटो में ले गए, 1099 शव वाहन प्रभारी को नोटिस जारी

May 16, 2026

Bilaspur Hindu Leader Assaults Guard Outside NICU

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070638
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1200
Views Last 30 days : 3763
Total views : 92043
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.