Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Hindu Leader Assaults Guard Outside NICU
Breaking News

Bilaspur Hindu Leader Assaults Guard Outside NICU

By adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778914124 comp 6 45 b 1778902152
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता ने गार्ड से हाथापाई कर दी। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता ने गार्ड से हाथापाई कर दी।

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने NICU के बाहर गार्ड के रोकने पर गाली-गलौज करते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में राम सिंह कहते दिखाई रहा है कि तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा, फिर डीन को बुलाऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाऊंगा। सबका हिसाब-किताब कर देंगे। नौकर हो तो नौकरी करो।इस घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सिम्स के गार्ड मनीष कश्यप ने बताया कि NICU के बाहर पोंछा लगाया जा रहा था। इसी दौरान राम सिंह वहां पहुंचे, जिन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा गया। आरोप है कि मना करने पर वह भड़क गए और गार्ड का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट और झूमाझटकी के दौरान गार्ड के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया।

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने विवाद किया।

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने विवाद किया।

गार्ड को दी धमकी

विवाद के बाद राम सिंह चिल्लाते हुए हंगामा करने लगा। उसने कहा कि हमारे पैसों से तनख्वाह ले रहे हो, आम आदमी को परेशान मत करो। जबरदस्ती कर रहे हो… सबका हिसाब कर देंगे। तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा तो चरण छुओगे।

तुम्हारे डीन को बुलवाऊंगा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी बुलवाऊंगा। नौकर हो, नौकरी कर रहे हो।

राम सिंह बोला- लोगों से बात करने की होनी चाहिए तमीज

राम सिंह ने कहा कि आम लोगों से ढंग से बात करनी चाहिए और बातचीत करने का भी एक तरीका होता है। उसका आरोप है कि गार्ड ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा, “अरे, कहां जा रहे हो?” जबकि वह विनम्रता से “भाई, मत जाइए” कहकर भी मना कर सकता था।

राम सिंह का कहना है कि गार्ड आम लोगों से गाली-गलौज कर बात कर रहा था, जिसके कारण यह स्थिति बनी।

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने हंगामा किया।

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने हंगामा किया।

बीच-बचाव करते रहे नर्सिंग स्टाफ और मौजूद लोग

घटना के दौरान मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बावजूद राम सिंह लगातार चिल्लाता रहा और लोगों को परेशान करने का आरोप लगाता रहा। वहीं गार्ड का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के सामने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

एमएस बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले को लेकर सिम्स प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज और झूमाझटकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बिलासपुर के अस्पताल में मरीज की पिटाई, VIDEO:एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे; हादसे में घायल युवक से मारपीट करने पर हुआ हंगामा

अस्पताल में युवकों ने कर दी मरीज की पिटाई।

अस्पताल में युवकों ने कर दी मरीज की पिटाई।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ युवकों ने एक मरीज जमकर पिटाई कर दी। जिसके चलते अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Durg Minor Beaten Up Video Viral

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073834
Views Today : 224
Views Last 7 days : 1112
Views Last 30 days : 5974
Total views : 97536
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.