Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तीन उड़ानें बदलकर 20 घंटे में गोवा से पहुंचे रायपुर
Breaking News

तीन उड़ानें बदलकर 20 घंटे में गोवा से पहुंचे रायपुर

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 12 2025 flight can
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में पायलट और क्रू सदस्यों की कमी व अन्य कारणों से उड़ानों के रद होने से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गोवा से रायपुर आने के लिए यात्रियों को तीन उड़ानें बदलनी पड़ रही हैं, तो किसी को तीन दिन से अपने लगेज के लिए एयरपोर्ट का चक्कर काटना पड़ रहा है।

Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 11:10:22 AM (IST)

Updated Date: Mon, 08 Dec 2025 11:16:17 AM (IST)

तीन उड़ानें बदलकर 20 घंटे में गोवा से पहुंचे रायपुर
फ्लाइट रद होने से परेशान यात्री।

HighLights

  1. अधिक पैसे देकर यात्रा करने की मजबूरी
  2. नागपुर से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे
  3. तीन दिनों से एयरपोर्ट बैगेज की कर रहे पूछताछ

परितोष दुबे रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में पायलट और क्रू सदस्यों की कमी व अन्य कारणों से उड़ानों के रद होने से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि गोवा से रायपुर आने के लिए यात्रियों को तीन उड़ानें बदलनी पड़ रही हैं, तो किसी को तीन दिन से अपने लगेज के लिए एयरपोर्ट का चक्कर काटना पड़ रहा है।

अधिक पैसे देकर यात्रा करने की मजबूरी

यात्रियों में आयोजनों में शामिल न हो पाने की कसक है। साथ ही अधिक पैसे देकर यात्रा करने की मजबूरी भी है। वित्तीय नुकसान भी हुआ है। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का सुख समस्या में बदल गया है। फैमिली प्रोग्राम के लिए 19 लोगों के साथ गोवा गए पवन आहूजा की कहानी समस्याओं की पूरी बानगी है।

आहूजा बताते हैं कि दो दिसंबर से समस्या शुरू हुई थी। उसी दिन वे गोवा पहुंचे थे। शनिवार को लौटना था। गोवा से रायपुर की कोई फ्लाइट नहीं मिली। फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंचे। फिर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी और अंत में दिल्ली से रायपुर की एयरइंडिया की फ्लाइट मिली। रविवार दोपहर दो बजे वह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। पूरी यात्रा में 20 घंटे लगे और कुल 50 हजार रुपये लगे।

नागपुर से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे

पवन आहूजा के ग्रुप के कुछ लोग गोवा से मुंबई, मुंबई से नागपुर फ्लाइट से पहुंचे। फिर नागपुर से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे। कुल मिलाकर मौज मस्ती की ट्रिप समस्याओं से भर गई। इंडिगो ने समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- IndiGo को सरकार की अंतिम चेतावनी: 7 दिसंबर तक सभी रिफंड क्लियर करो, 48 घंटे में बैगेज घर पहुंचाओ

तीन दिनों से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट बैगेज की कर रहे पूछताछ

इसी तरह उदयपुर से डेस्टिनेशन वेडिंग से लौटे अभिषेक ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर अपने और गेस्ट के बैगेज के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। पहले दिन कुछ बताया गया। दूसरे दिन कुछ और बताया गया। आज बताया गया कि बैगेज दिल्ली में है।

उनके कुछ गेस्ट स्विटजरलैंड से आए हैं। उनकी सोमवार की फ्लाइट है। बैगेज नहीं आया तो समस्या हो जाएगी। इसी तरह कई यात्रियों ने बताया कि एक्जक्युटिव श्रेणी में टिकटों की मारामारी के कारण मजबूरी में उन्हें बिजनेस क्लास मे सफर करना पड़ा। अतिरिक्त खर्च की नौबत आ गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Election Plea Dismissed

June 17, 2026

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074421
Views Today : 260
Views Last 7 days : 5775
Views Last 30 days : 9810
Total views : 102341
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.