टॉप न्यूज़

तालाब में मिली युवती की लाश:शव दिखने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस शिनाख्त में जुटी




रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवती का शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या या किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मर्ग कायम करके पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास मिले संभावित साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। साथ ही मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामलें में मर्ग कायम कर के पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button