Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तालाब में डूबने से युवक की मौत:बिलासपुर में बचाने कूद गए 2 भाई, हालत गंभीर;लोग बोले-15 फीट गहरे गड्ढों ने ली जान
Breaking News

तालाब में डूबने से युवक की मौत:बिलासपुर में बचाने कूद गए 2 भाई, हालत गंभीर;लोग बोले-15 फीट गहरे गड्ढों ने ली जान

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 6 1779438189
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 6 1779438189
बिलासपुर में तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के प्रयास में उसके दो भाई भी तालाब में कूद पड़े और डूबने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को बचा लिया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अमसेना निवासी किसान प्रभात कौशिक नगर पालिका बोदरी के वार्ड-7 में नया मकान बनवा रहे हैं। उनके दो बेटे हिमांशु कौशिक, वैभव उर्फ विशु कौशिक और भतीजा शिवांश कौशिक निर्माण कार्य की देखरेख के लिए बोदरी गए थे। इसी दौरान भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए तीनों पास के बैराग तालाब में नहाने चले गए। अवैध उत्खनन के गड्‌ढे में समा गया हिमांशु नहाते समय हिमांशु तालाब के उस हिस्से में चला गया, जहां अवैध खनन के कारण गहरा गड्ढा बन गया था। पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने से वह डूबने लगा। उसे डूबते देख बचाने के लिए वैभव और शिवांश भी पानी में कूद गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे भी डूबने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद हिमांशु की तलाश की गई और उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का आरोप- अवैध खुदाई बनी मौत की वजह लोगों ने बताया कि दो साल पहले तालाब में बड़े पैमाने पर मुरुम और मिट्टी का अवैध खनन किया गया था, जिससे 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे बन गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले साल भी इस तालाब में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। हिमांशु अपने तीन भाइयों में मंझला था। हादसे की सूचना के बाद अमसेना गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस

May 23, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.