Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ढाबे में मिली देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर:बिलासपुर शहर के जायसवाल ढाबे में अवैध शराबखोरी, पुलिस ने रेड मारकर संचालक को किया गिरफ्तार
Breaking News

ढाबे में मिली देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर:बिलासपुर शहर के जायसवाल ढाबे में अवैध शराबखोरी, पुलिस ने रेड मारकर संचालक को किया गिरफ्तार

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1 1778760979
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1 1778760979
बिलासपुर में शहर से लगे मोपका स्थित जायसवाल ढाबा में पुलिस ने छापेमारी की। जहां बड़ी मात्रा में देसी-अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद हुआ। यहां अवैध रूप से शराब बेचने और ग्राहकों को पिलाने वाले संचालक रविशंकर उर्फ रवि जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस अफसरों को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सरकंडा थाना के मोपका-छठघाट रास्ते पर स्थित जायसवाल ढाबा में ग्राहकों को शराब पिलाई जाती है। ढाबा में अवैध शराब भी रखी गई है। इस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सरकंडा पुलिस को ढाबे में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। जांच में मिले देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर इसके बाद मंगलवार की रात सरकंडा पुलिस ने ढाबे में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में देसी, अंग्रेजी और बीयर जब्त की, जिसके बाद ढाबा संचालक रविशंकर उर्फ रवि जायसवाल को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस पहुंचते ही भागे शराब पी रहे लोग पुलिस को देखते ही ढाबे में शराब पी रहे लोग मौके से फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि ढाबा संचालक आवासपारा सिरगिट्टी का रहने वाला है, जो ढाबा में शराब मंगाकर रखा था और ग्राहकों को शराब उपलब्ध करा रहा था। बोरी और आइस पेटी में छिपाकर रखी थी शराब तलाशी के दौरान पुलिस को ढाबे में रखी सफेद बोरी से 50 पाव देसी प्लेन शराब मिली। वहीं लाल रंग की आइस पेटी में 10 सिम्बा कंपनी की बीयर, एक बडवाइजर बीयर और एक बोतल सिग्नेचर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा डिस्पोजल ग्लास और खुली शराब की शीशियां भी मिलीं, जिनका उपयोग ग्राहकों को शराब पिलाने में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को शराब रखने और पिलाने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एमसीबी जिले में 130 रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल:एक पंप बंद, दूसरे पर सीमित स्टॉक, कालाबाजारी का आरोप,एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

May 14, 2026

सूरजपुर पुलिस ने 75 हजार के नशीले इंजेक्शन जब्त किए:रेल्वे स्टेशन से एक आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से खरीदकर ला रहा था खेप

May 14, 2026

पोस्टमार्ट के लिए ऑटो से लाया बेटे का शव:जीपीएम में हॉस्पिटल ने वापसी के लिए भी नहीं दिया वाहन, बाहर लटका रहा शव

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070435
Views Today : 223
Views Last 7 days : 1044
Views Last 30 days : 3674
Total views : 91785
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.