![]()
सूरजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये के नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो मध्य प्रदेश से यह खेप खरीदकर ला रहा था। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर नजर रख रही है। रेल्वे स्टेशन में पुलिस को देख काट भाग रहा था आरोपी इसी क्रम में, 13 मई को चौकी बसदेई पुलिस रोड पेट्रोलिंग कर रही थी। सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन के आने का समय होने पर पुलिसकर्मी स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की। इसी दौरान, एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए हुए था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद (35 वर्ष), पिता स्व. राम रतन, निवासी ग्राम सोनपुर, चौकी बसदेई बताया। 100 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए उसके झोले की तलाशी लेने पर 50 एविल इंजेक्शन और 50 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, कुल 100 इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है। आरोपी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति ने नशीले इंजेक्शन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। वह मध्य प्रदेश के एक जिले के मेडिकल स्टोर से ये इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था। आरोपी पर इन धाराओं में कार्रवाई पुलिस ने नशीले इंजेक्शन जब्त कर आरोपी मदनेश्वर प्रसाद के खिलाफ अपराध क्रमांक 320/2026, धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, देवदत्त दुबे, आदित्य यादव, अशोक केंवट और निलेश जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।
<
