Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म देखकर करण बना पूजा, फेसबुक पर युवक से मीठी-मीठी बातें कर ठगे 25 लाख
Breaking News

‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म देखकर करण बना पूजा, फेसबुक पर युवक से मीठी-मीठी बातें कर ठगे 25 लाख

By adminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 09 2025 facebook fraud 2025921 114423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस ने भाटापारा बलौदा बाजार से एक युवक को फेसबुक पर लड़की बनकर की दोस्ती करने और 25 लाख ठगी के मामले में गिरफ्तार किया हैा आरोपी युवक ने पूजा साहू बनकर अकलतरा निवासी दीपक जैन को अपने जाल में फंसाया और उससे अलग-अलग तरह बहानों से 25 लाख ठग लिए।

Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 11:40:22 AM (IST)

Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 12:28:58 PM (IST)

'ड्रीम गर्ल' फिल्म देखकर करण बना पूजा, फेसबुक पर युवक से मीठी-मीठी बातें कर ठगे 25 लाख
लड़की बनकर युवक से 25 लाख की ठगी

HighLights

  1. पुलिस ने भाटापारा जिले के युवक को किया गिरफ्तार
  2. फेसबुक पर पूजा साहू बनकर युवक के साथ की दोस्ती
  3. आरोपी ने मीठी-मीठी बातें कर युवक से ठगे 25 लाख

नईदुनिया न्यूज, अकलतरा: फेसबुक पर लड़की बनकर दोस्ती करने और फिर 25 लाख रुपये की ठगी कर करने के मामले में पुलिस ने भाटापारा बलौदा बाजार जिले के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि अकलतरा निवासी दीपक जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी फेसबुक पर एक लड़की पूजा साहू से पहचान हुई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच फेसबुक और व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत शुरू हुई। युवक ने लड़की का रूप धारण कर मीठी-मीठी बातें कर दीपक को विश्वास में लिया और धीरे-धीरे पैसे मांगना शुरू किया।

आरोपित युवक ने कभी मां-पिता की बीमारी तो कभी बहन की मुंबई में कॉलेज व मेडिकल की पढ़ाई के नाम पर पैसे मंगाए। लगातार पैसे की मांग पर दीपक ने विभिन्न खातों और फोन-पे के माध्यम से लगभग 25 लाख रुपये उसे भेज दिए। जब दीपक के पास पैसे खत्म हो गए और वह और मदद करने में असमर्थ रहा, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

उसने दिए गए खाते और नंबरों की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि जिस लड़की से वह चैट कर रहा था, असल में वह लड़का है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपित का नाम करन साहू है जो भाटापारा वार्ड क्रमांक-01 थाना भाटापारा, जिला बलौदा बाजार का निवासी है।

“ड्रीम गर्ल” फिल्म से आया ठगी करने का तरीका

पुलिस ने आरोपित करन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और इसी वजह से परिवार से अलग रहता है। घर वालों ने भी उसकी आदतों से परेशान होकर उसे घर से निकाल दिया था।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने “ड्रीम गर्ल” फिल्म देखकर लड़की बनकर ठगी करने का तरीका सीखा और कई लोगों को फंसाने की कोशिश की। हालांकि, सिर्फ दीपक को ही झांसे में ले पाया, जिससे उसने 25 लाख रुपये ठगे।

यह भी पढ़ें- Raipur Tomar Brothers: 4 महीने बाद भी पुलिस की पहुंच से बाहर 5 हजार के इनामी हिश्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स

आरोपित ने ठगे हुए पैसों को जुए में गंवा दिया और कुछ रकम से मौज-मस्ती की। ठगी के पैसों से खरीदी गई पल्सर बाइक को पुलिस ने जब्त कर ली है। साथ ही उसके मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लेंसकार्ट के दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों को लगाया जबरन टीका:कहा-तिलक लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए आप हिंदू हो

April 21, 2026

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068240
Views Today : 116
Views Last 7 days : 1088
Views Last 30 days : 4189
Total views : 89199
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.