मनेंद्रगढ़ | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ ने दसवीं का शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। मेधावी विद्यार्थियों में अर्चित दुजानिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि लिजा दीवान ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व ऋषि वर्मा व रचित गुप्ता ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। मनजोत सलूजा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में स्थान बनाया। इसके अतिरिक्त इशान साहू 86 प्रतिशत, हरनीश चावला 85 प्रतिशत, अर्नव अग्रवाल 84.4 प्रतिशत, अवंतिका सिंह 83.6 प्रतिशत व अदिति प्रधान 83.2 प्रतिशत ने भी सराहनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता-प्रधान शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण का प्रतीक है।
<
