Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डीजल की किल्लत के बीच ईंधन चोर गिरोह सक्रिय; सिरगिट्टी में खड़ी 12 चक्का ट्रक से 294 लीटर डीजल पार
Breaking News

डीजल की किल्लत के बीच ईंधन चोर गिरोह सक्रिय; सिरगिट्टी में खड़ी 12 चक्का ट्रक से 294 लीटर डीजल पार

By adminMay 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 perolchor
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। न्यायधानी सहित आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने आम जनता और ट्रांसपोर्टर्स को परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ इस संकट का फायदा उठाने वाले ‘डीजल चोर’ गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। चोरों के निशाने पर अब सीधे भारी वाहन (ट्रक और ट्रेलर) हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने केबिन में सो रहे ड्राइवर के नीचे से ही पूरी टंकी साफ कर दी। जगमल चौक निवासी बेवरेज ट्रांसपोर्टर संजय अग्रवाल ने इस संबंध में थाना सिरगिट्टी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

केबिन में सोता रहा ड्राइवर, नीचे टूट गया लॉक

पीड़ित ट्रांसपोर्टर संजय अग्रवाल पिता स्व. श्री बाबूलाल अग्रवाल उम्र 63 वर्ष के अनुसार उनकी स्वयं की 12 चक्का टाटा ट्रक (मॉडल 3118), जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक सरीजी 10 आर 1066 है, बेवरेज ट्रांसपोर्टिंग के काम में लगी हुई है। उन्होंने 18 मई को इस वाहन में 294 लीटर डीजल भरवाया था। इसके बाद अगले दिन गाड़ी में लोड बीयर को खाली करने के लिए ड्राइवर महावीर सोनी बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी पहुंचा। शाम करीब 06:30 बजे बीयर खाली कराने के बाद, ड्राइवर ने ट्रक को बेवरेज कॉर्पोरेशन के गेट के ठीक सामने ही खड़ा कर दिया। रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद ड्राइवर महावीर सोनी हमेशा की तरह गाड़ी के भीतर (केबिन में) ही सो गया।

सुबह खुला राज

अगले दिन सुबह करीब 06:00 बजे जब ड्राइवर की नींद खुली और वह नीचे उतरा, तो उसके होश उड़ गए। डीजल टंकी का मजबूत लॉक जमीन पर टूटा हुआ पड़ा था और टंकी के अंदर रखा पूरा 294 लीटर डीजल गायब था। टंकी के ठीक नीचे जमीन पर कुछ डीजल फैला हुआ था।

एक ही रात में दो ट्रकों को बनाया निशाना:

जब ड्राइवर महावीर ने आस-पास के लोगों और अन्य चालकों से पूछताछ की, तो पता चला कि उसी रात वहीं पास में खड़ी एक अन्य ट्रक से भी अज्ञात चोरों ने इसी तरह डीजल पार कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर गिरोह ने रात 11:30 बजे से सुबह 06:00 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया है।

28 मार्च को कोनी में भी हुई थी चोरी

कोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खड़ी एक ट्रेलर से चोरों ने 270 लीटर डीजल पार कर दिया। वारदात 28 मार्च 2026 की रात में हुई, जब चालक विकास यादव केबिन में सो रहा था। सुबह टैंक का लॉक टूटा मिला और ₹25,380 का ईंधन गायब था।

बिलासपुर में डीजल संकट: चोरों के लिए बना ‘लिक्विड गोल्ड’

वर्तमान में बिलासपुर जिले और आस-पास के क्षेत्रों में डीजल की भारी किल्लत है। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं और आपूर्ति प्रभावित होने से ब्लैक मार्केट (कालाबाजारी) करने वाले सक्रिय हो गए हैं।

आसानी से खप रहा चोरी का डीजल

चूंकि मार्केट में डीजल की कमी है, इसलिए चोर गिरोह इन भारी वाहनों से 200 से 300 लीटर डीजल एक बार में चुराकर स्थानीय स्तर पर कंस्ट्रक्शन साइट्स, अवैध रूप से चलने वाले वाहनों या छोटे धंधेबाजों को सस्ते दामों में तुरंत बेच देते हैं।

सॉफ्ट टारगेट बन रहे भारी वाहन

चोरों को पता है कि ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में हमेशा भारी मात्रा में ईंधन रहता है। रात को जब थक-हारकर ड्राइवर गहरी नींद में सो जाते हैं, तो चोर कटर या मास्टर-की की मदद से चंद मिनटों में चोरी कर रफूचक्कर हो जाते हैं।

ट्रांसपोर्टर्स ने की नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

इस घटना के बाद बिलासपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित संजय अग्रवाल ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि एक तरफ तो डीजल की किल्लत से धंधा वैसे ही मंदा चल रहा है, ऊपर से एक ही रात में चोर 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान कर जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बैज बोले- मोदी-मेलोनी की तस्वीरें 'वेडिंग शूट' की तरह:दीपक ने कहा- लग रहा पीएम हनीमून मनाने गए, BJP बोली- ये मानसिक दरिद्रता

May 22, 2026

बिलासपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन; सप्लायरों की तलाश और संपत्ति होगी जब्त

May 22, 2026

बिलासपुर में साइबर ठगी; एमबीए में दाखिले का झांसा देकर महिला से तीन लाख की ठगी

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071486
Views Today : 65
Views Last 7 days : 1852
Views Last 30 days : 4440
Total views : 93651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.