डीआर की 2% बकाया राशि जारी करने पेंशनर्स ने सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन

![]()
दंतेवाड़ा| भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की जिला शाखा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया। महासंघ ने राज्य के पेंशनरों को जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रूप कुमार झाझी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ दे चुकी है। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को अब तक लाभ नहीं मिला। इससे प्रदेश के लाखों पेंशनरों में निराशा है। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र और राज्य के बीच सहमति लेने-देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार के सामने जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी करने में कोई बाधा नहीं है। महासंघ ने मांग की है कि सभी पेंशनरों के हित में शीघ्र निर्णय लिया जाए।
Source link




