![]()
सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मेंड्रा गांव में एक शादी समारोह के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की डबरी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। मृतक बच्ची की पहचान बरहियाडांड निवासी अन्नु यादव (8) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ मेंड्रा गांव में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। फिसलकर डबरी में जा गिरी बच्ची जानकारी के अनुसार, जिस घर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, वहां शौचालय की सुविधा नहीं थी। अन्नु शौच के लिए घर के पीछे स्थित बाड़ी की ओर गई थी। इसी दौरान वह फिसलकर पास की एक डबरी में जा गिरी। बहार निकलते तक बच्ची की मौत हो चुकी थी आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया। प्रेमनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
