Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल परीक्षा में शराब जुर्माने पर सवाल:नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचिव और कला-संस्कृति पर भी रोचक प्रश्न, पढ़िए क्या-क्या सवाल पूछे गए
Breaking News

ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल परीक्षा में शराब जुर्माने पर सवाल:नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचिव और कला-संस्कृति पर भी रोचक प्रश्न, पढ़िए क्या-क्या सवाल पूछे गए

By adminApril 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04a9b083 7673 45d1 ae3b b649ab08bf08 1776603058797
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



04a9b083 7673 45d1 ae3b b649ab08bf08 1776603058797
बिलासपुर में व्यापमं की तरफ से आयोजित ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कई रोचक प्रश्न पूछे गए। इनमें मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बढ़ाए गए जुर्माने की राशि से संबंधित सवाल भी शामिल था। जनरल नॉलेज खंड में नेता प्रतिपक्ष के पदों पर रहे नेताओं का क्रम निर्धारित करने से संबंधित प्रश्न थे। इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव विकासशील के पूर्व पदों का क्रम भी पूछा गया। अंचल की कला, संस्कृति और नामचीन कलाकारों पर भी प्रश्न पूछे गए। इनमें पंडवानी गायिका तीजन बाई और साहित्यिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ के संपादक से जुड़े सवाल प्रमुख थे। 7226 परीक्षार्थी अनुपस्थित व्यापमं की परीक्षा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नारायण गबेल ने बताया कि, ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल के पद की भर्ती परीक्षा शहर के 75 केंद्रों में आयोजित की गई। इसमें 21293 परीक्षार्थियों में से 14067 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 7226 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पर्चा सरल, लेकिन कम पदों के कारण चिंता ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल के पद की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि, पर्चा तो सरल रहा। लेकिन पूरे प्रदेश के लिए मात्र 50 पद निर्धारित करने से उन्हें नियुक्ति की चिंता सता रही है, उनका नंबर लगेगा या नहीं? कला, संस्कृति से जुड़े कई प्रश्न 100 अंकों के पर्चे में पंडवानी के कपालिक शैली के कलाकारों के क्रम निर्धारित करने तीजन बाई, शांति बाई चेलकने और उषा बाई बारले के नाम दिए थे। वहीं एक अन्य प्रश्न पूछा गया कि कुरूख बोली का संबंध किस जनजाति से है (इसमें कंवर सहित अन्य बोलियों का समावेश किया गया।) गोंडी किस भाषा समूह की बोली है? द्रविड़ भाषा समूह सहित कई विकल्प दिए गए। नगर पालिका का प्रशासनिक अधिकारी कौन प्रश्न पत्र में नगर पालिका परिषद का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के विकल्प में से सही उत्तर लिखना था, जिसमें आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , मेयर या अध्यक्ष लिखा था। साहित्यिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन प्रारंभ करने वाले साहित्यकार का नाम लोचन प्रसाद पांडेय सहित अन्य विकल्प चुनना था। किस गायन में महाभारत की कथाओं का प्रयोग होता है इसी प्रकार जनरल नॉलेज के प्रश्न में पूछा गया कि, किस कथा गायन में महाभारत की कथाओं का प्रयोग किया जाता है? वैकल्पिक उत्तर में पंडवानी सहित अन्य में से चयन करने कहा गया। इसी प्रकार पूछा गया कि भूपेन हजारिका सेतु का निर्माण किस नदी पर किया गया है (ब्रह्मपुत्र तथाअन्य नदियों के नाम), बस्तर की घड़वा कला में प्रयुक्त सामग्री पीतल कांसा और अन्य। नेता प्रतिपक्ष का क्रम निर्धारित करें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय महेंद्र कर्मा, नंद कुमार साय, टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे और धरमलाल कौशिक का नाम उल्लेखित करते उनके कालानुक्रम में निर्धारित करने कहा गया। इसी प्रकार आईएएस विकासशील के संबंध में विचार करें- राज्य के 13 वें मुख्य सचिव, एशियन डेवलपमेंट बैंक मनीला के कार्यकारी निदेशक, कोरिया के कलेक्टर रह चुके आदि में से सही विकल्प लिखने कहा गया था। मेयर आयुक्त को त्यागपत्र सौंपता है पर्चे में कई रोचक सवालों के कथन और कारण के लिए सही विकल्प चुनने कहा गया। जैसे मेयर अपना त्यागपत्र निगम आयुक्त को सौंपता है, क्योंकि आयुक्त निगम का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है? किन्हें नाचा का भीष्म पितामह कहा जाता है दाउ रामचंद्र देशमुख, दाउ महासिंह, चंद्राकर, दुलारसिंह मंदराजी, पूनाराम निषाद। साल 2025 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह छत्तीसगढ़ में कब से कब तक मनाया गया, छग में अत्याधुनिक स्पेस लैब का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया, कौन सा उद्योग वनोत्पाद पर आधारित है, लाख, बीड़ी आदि, छग में कौन से शैल समूह में कोयला पाया जाता है, धारवाड़ शैल समूह आदि। सधौरी के बारे में भी पूछा अंचल की परंपरा से जुड़े सधौरी संस्कार के बारे में पूछा गया कि कब होता है, सही उत्तर प्रथम गर्भधान के सातवें माह और अन्य में सही विकल्प लिखने कहा गया। इसी प्रकार राज्य सरकार की तरफ से चावल उत्सव कब शुरू किया गया, 2006 और अन्य वर्ष। रानी वासटा ने ईंटों के एक मंदिर का निर्माण सिरपुर में किस वंश के शासनकाल में किया था, राजर्षितुल्यकुल वंश और अन्य। बस्तर जिले में देवी दंतेश्वरी की पूजा कितने दिनों तक की जाती है 9 सहित कई अंकों में सही लिखने कहा गया। बांस के कार्यों के लिए कौन सी जनजाति विशेष रूप से प्रसिद्ध है कमार और अन्य में सही का चयन करना। कोपरा को रामसर साइट कब घोषित किया गया बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को रामसर साइट का दर्जा कब प्राप्त हुआ। 30 दिसंबर 2025 सहित अन्य तिथियों में सही का चयन करने कहा गया। इसी प्रकार सरहुल पर्व किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है, उरांव जनजाति सहित अन्य में सही का चयन। किस सरभपुरी शासक ने सोने के सिक्के जारी किए थे, राजा शरभराज और अन्य में सही का चयन।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवाला के 35 लाख ठगने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं:मुंबई से पैसे लेने रायपुर पहुंचे प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे पैसे, फुटेज-नंबर होने के बाद भी गिरफ्त से दूर

April 20, 2026

रायगढ़ में बाइक की डिक्की से कैश की चोरी:दो मामलों में अज्ञात चोर 2.55 लाख ले भागे, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

April 20, 2026

रायपुर में मिशन उत्कर्ष 2.0 के लिए ट्रेनिंग:5 दिवसीय कार्यक्रम में टीचर के गुणवत्ता सुधार पर फोकस, नए ब्लूप्रिंट और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068059
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1039
Views Last 30 days : 4135
Total views : 89011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.