![]()
बलरामपुर में वाड्रफनगर बाईपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। यह हादसा चुरैला नाले के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे डिलीवरी बॉय के हेलमेट तक के खच्चे उड़ गए और उसके सर पर गंभीर चोटें भी आई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक छोड़ कर भागा ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आज सुबह 10.30 के करीब की बताई जा रही है।
<
