भास्कर न्यूज | जांजगीर पुलिस को 9 अप्रैल को सक्ती जिले के फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम कानाकोट में खार नहर किनारे जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम ट्रैक्टर पर बाराती बनकर मौके पर पहुंची 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। फगुरम क्षेत्र में पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, लेकिन टीम के पहुंचते ही वे भाग जाते थे या अपनी लोकेशन बदल लेते थे। इस बार पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए अलग रणनीति अपनाई। पुलिसकर्मी आम ग्रामीणों की तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाराती बनकर मौके पर पहुंचे और जुआ खेल रहे लोगों को घेर लिया। अचानक पुलिस को सामने देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने आठ लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन और दो कार जब्त की हैं। पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार साहू (मिरचीद), शिवम साहू (नगरदा), संजय साहू (देवरहा), भेषज किशोर साहू (पोरथा), देवेंद्र साहू (चांटीपाली), वीरेंद्र कुर्रे (लवसरा), राकेश कुमार सांडें (झालरौंदा) और दीपक कुमार चंद्रा (झालरौंदा) शामिल हैं।
<
