टॉप न्यूज़

जांजगीर में बाहरी मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन:5 टीमों ने 130 संदिग्धों से की पूछताछ, दस्तावेज खंगाले और फिंगरप्रिंट लिए




जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाया। 50 पुलिसकर्मियों की पांच टीमों ने दूसरे राज्यों से आए मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अभियान के दौरान 130 लोगों को कंट्रोल रूम लाकर उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और फिंगरप्रिंट भी लिए गए। पुलिस की टीमों ने बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा गांवों में किराये के मकानों में रह रहे बाहरी मजदूरों का सत्यापन किया। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास काम कर रहे करीब 150 मजदूरों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। 130 लोगों से पूछताछ, फिंगरप्रिंट भी लिए अभियान के तहत 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। उनके आधार कार्ड सहित अन्य पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण के लिए सभी के फिंगरप्रिंट भी दर्ज किए गए। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। मकान मालिकों से पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से दें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button