Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर-चांपा में सुशासन तिहार शिविर में 746 आवेदन मिले:ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलीं
Breaking News

जांजगीर-चांपा में सुशासन तिहार शिविर में 746 आवेदन मिले:ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलीं

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9b7fb6fb e3c3 4d71 97f2 d819660fdbaf 1778163991033
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9b7fb6fb e3c3 4d71 97f2 d819660fdbaf 1778163991033
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत भिलाई में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई में आयोजित इस शिविर में 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 689 मांग संबंधी और 57 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्रशासन ने सभी मामलों के समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों ने कहा- गांव-गांव पहुंच रही सरकार कार्यक्रम में मौजूद सौरभ सिंह ने ग्रामीणों से सुशासन तिहार शिविरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण और नए तालाबों के निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। वहीं, राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ हल करने को कहा। स्वास्थ्य शिविर में हुई कई जांचें शिविर में विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों की जांचें की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नेत्र, ईएनटी, शिशु एवं स्त्री रोग से जुड़ी सेवाएं और परामर्श भी दिए। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड भी वितरित किए गए। हितग्राहियों को बांटे गए योजना लाभ कार्यक्रम के दौरान कई सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी दिया गया। इनमे का वितरण किया गया। इसके अलावा, स्व-सहायता समूहों को ऋण प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद शिविर में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि गांव स्तर पर योजनाओं और अधिकारियों की पहुंच बढ़ने से समस्याओं के समाधान में आसानी हो रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, तीन साल तक दैहिक शोषण:शादी से मुकरा तो युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

May 7, 2026

वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 6.93 लाख की ठगी:ऑपरेशन तलाश में जगदलपुर से आरोपी गिरफ्तार, खुद को RTO एजेंट बताकर करता था धोखाधड़ी

May 7, 2026

प्रसव-पीड़ा से तड़पती HIV संक्रमित गर्भवती को अस्पताल ने लौटाया:8 महीने इलाज फिर बालोद से रायपुर रेफर,एक ओटी का हवाला देकर नहीं किया भर्ती

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069736
Views Today : 40
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3718
Total views : 90781
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.