![]()
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन जारी किए। जांजगीर-चांपा जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। कक्षा 12वीं में खुशबू देवांगन ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया, जबकि 10वीं में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत के साथ 7वां और लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत के साथ 9वां स्थान हासिल किया। जिले के 3 बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के टॉप 10 में जगह बनाई खुशबू देवांगन चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। वहीं, नैतिक गौतम और लोकेश राठौर जांजगीर के विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इन छात्रों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कलेक्टर ने पेक्षित परिणाम वाले विद्यार्थियों को पॉसिटिव रहने कहा कलेक्टर ने उन विद्यार्थियों को भी संबोधित किया जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र निराश या तनावग्रस्त न हों, बल्कि परिणाम को सहजता से स्वीकार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कमियों का मूल्यांकन कर लगन और मेहनत के साथ पुनः प्रयास करने की प्रेरणा दी, यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि सतत प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी।
<
