Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में सरकारी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष:बाप-बेटों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Breaking News

जशपुर में सरकारी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष:बाप-बेटों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fe338c59 e76b 4e73 bd20 644b17e6aa10 1776948014952
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fe338c59 e76b 4e73 bd20 644b17e6aa10 1776948014952
जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा पाठ चौकी के ग्राम अम्बाडीपा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़ित जवाहर यादव (37), ने पंडरा पाठ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित सरकारी जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में किया जा रहा है। इसी जमीन को लेकर गांव के मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद कर रहे थे और जमीन को अपने नाम दर्ज कराने का दावा करते थे। जान दे मरने की धमकी और डंडे, लोहे के सब्बल से हमला घटना 20 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पीड़ित पक्ष के परिवारजन, जिनमें भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव शामिल थे, खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था। जमीन को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया। इन धाराओं में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए, पंडरा पाठ चौकी में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) और 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मदन यादव (61), ठाकुर दयाल यादव (36),सत्यपाल यादव (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुपेला पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:फर्जी पुलिस बनकर घूम रहा थार चालक गिरफ्तार और 6 फरार वारंटी भी पकड़े गए

April 23, 2026

गौरेला में नाबालिग का विवाह रोका गया:बालिका बालिग होने से पहले हो रही थी शादी, प्रशासन ने कार्रवाई की

April 23, 2026

राजनांदगांव में गैस आपूर्ति सामान्य:कलेक्टर ने जमाखोरी, अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068440
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1129
Views Last 30 days : 4166
Total views : 89409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.