Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में लाखों की चोरी का खुलासा:ऑटो से झारखंड भेज रहे थे सामान, चोर-खरीददार समेत 6 गिरफ्तार
Breaking News

जशपुर में लाखों की चोरी का खुलासा:ऑटो से झारखंड भेज रहे थे सामान, चोर-खरीददार समेत 6 गिरफ्तार

By adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3431009b c9fb 4991 9cd5 33adfc5f4fce 1779197347167
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3431009b c9fb 4991 9cd5 33adfc5f4fce 1779197347167
जशपुर पुलिस ने शहर के लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो वाहन जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मधुबन टोली निवासी विक्रम ताम्रकार ने 10 मई को सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी “विक्रम किराना दुकान” लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित है। 8 मई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अगली सुबह ड्राइवर ने फोन कर शटर टूटने की जानकारी दी। दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी मौके पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला और शटर एक ओर से खींचा हुआ था। जांच में पता चला कि चोर दुकान से हरि केशरी कंपनी के रिफाइन तेल के डिब्बे, चावल की बोरियां, तेल के कार्टून सहित बड़ी मात्रा में राशन सामग्री चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305(A), 3(5) और 317(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV,साइबर टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों से पूछताछ की और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान नवाटोली, बनिया टोली, सरना टोली और करबला चौक क्षेत्र के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इसके बाद पुलिस ने विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी और पमित बरला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। चोरी का सामान ऑटो में भरकर झारखंड ले गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवाजिश खान के साथ मिलकर चोरी की थी। वारदात के बाद चोरी का सामान ऑटो वाहन क्रमांक JH-07-E-7736 में भरकर झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सकतारा ले जाया गया, जहां दुकानदार अमृत लाल केरकेट्टा को बेच दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम झारखंड पहुंची और चोरी का सामान खरीदने वाले अमृत लाल केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी नवाजिश खान को साइबर टीम की मदद से सिमडेगा से पकड़कर जशपुर लाया गया। भारी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद किया है। जब्त सामान में शामिल हैं- इसके अलावा चोरी के सामान की बिक्री से मिले 1005 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो वाहन भी जब्त किया गया है। सभी आरोपी जेल भेजे गए गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र भगत, अजय रवानी, कार्तिक भगत, पमित बरला, अमृत लाल केरकेट्टा और नवाजिश खान शामिल हैं। पांच आरोपियों को 18 मई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि नवाजिश खान को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी भीषण आग:दूर तक दिखाई देती रहीं लपटें, दमकल टीम ने 4 घंटे में पाया काबू

May 19, 2026

होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को 'समाधान ऐप' का इस्तेमाल करना सिखाया

May 19, 2026

नाबालिग को शादी का झांसा दे भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071109
Views Today : 159
Views Last 7 days : 1846
Views Last 30 days : 4200
Total views : 92965
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.