Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी भीषण आग:दूर तक दिखाई देती रहीं लपटें, दमकल टीम ने 4 घंटे में पाया काबू
Breaking News

बलौदाबाजार में ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी भीषण आग:दूर तक दिखाई देती रहीं लपटें, दमकल टीम ने 4 घंटे में पाया काबू

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9a9f7dfe 99de 4463 a747 c8152d9e2e1d 1779151490588
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9a9f7dfe 99de 4463 a747 c8152d9e2e1d 1779151490588
बलौदाबाजार के लवन बायपास स्थित ओम श्री मनीषा ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। युवराज सेन की ओर से संचालित इस कंपनी में टायर-ट्यूब, ट्रक पार्ट्स और अन्य सामान रखा जाता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना बलौदाबाजार की फायर टीम मौके पर पहुंची। दमकल के दो फायर टेंडरों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में अंबुजा सीमेंट रावन से बुलाए गए एक अतिरिक्त फायर टेंडर ने भी सहयोग किया। आग इतनी भीषण थी कि देर रात तक टायर-ट्यूब और ट्रक पार्ट्स में उठती लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने रात के अंधेरे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच लगातार राहत कार्य जारी रखा। लाखों का सामान जलकर खाक इस आगजनी में लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सिम्स डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर महिला का जीवन बचाया:पेट से 27 सप्ताह के गर्भ जितनी बड़ी गांठ निकाली,मरीज की हालत में सुधार

May 19, 2026

SECR Bilaspur PCOM | Kamal Kishore Sinha Takes Charge; JS Bindra to Visakhapatnam

May 19, 2026

सोना नहीं खरीदने की अपील पर कांग्रेस का प्रदर्शन:सराफा कारोबारियों से की मुलाकात, कारीगरों ने जताई रोजी-रोटी की चिंता

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071113
Views Today : 166
Views Last 7 days : 1853
Views Last 30 days : 4207
Total views : 92972
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.