![]()
जशपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रमणि यादव के खिलाफ एक आदिवासी विधवा शिक्षिका ने दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साल 2020 में पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले रह रही थीं। महिला के अनुसार,जनवरी 2023 में फेसबुक के जरिए उनकी पहचान आरोपी आरक्षक आरक्षक रुद्रमणि यादव से हुई थी। “मदद का भरोसा दिया,फिर सुनसान जगह पर किया रेप महिला का आरोप है कि शुरुआत में आरोपी आरक्षक ने पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोप है कि आरक्षक ने महिला के अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल 2023 को आरोपी उसे घुमाने के बहाने बटईकिला क्षेत्र ले गया, जहां सुनसान जगह पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगहों पर उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता रहा। “दो बार गर्भपात कराया, जंगल में भी ले गया” महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दवाइयां देकर गर्भपात करा दिया। जनवरी 2025 में भी आरोपी द्वारा भुरसादाब क्षेत्र के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। कॉल डिटेल निकलवाकर रिश्तेदारों को किए फोन शिक्षिका ने शिकायत में कहा कि जब उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू की, तो वह मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर कॉल डिटेल निकलवाकर रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किए और महिला के बारे में गलत बातें फैलाईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। “जमीन दिलाने” के नाम पर 2 लाख लेने का आरोप पीड़िता ने आर्थिक शोषण का आरोप भी लगाया है। उसके अनुसार आरोपी ने जमीन दिलाने के नाम पर उससे और उसके भाई से करीब 2 लाख रुपये लिए, लेकिन कोई काम नहीं कराया। महिला का कहना है कि आरोपी खुद को पुलिस विभाग में प्रभावशाली बताकर धमकी देता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, आरोपी निलंबित महिला द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस ने रुद्रमणि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(N) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी बोले- आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया गया एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि आरोपी आरक्षक रुद्रमणि यादव को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। ………………. इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए महिला बोली- SI ने रेप किया, न्यूड वीडियो बनाए:फेसबुक में दोस्ती की, अनमैरिड बताकर संबंध बनाए, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया, ब्लैकमेल कर रहा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक SI पर शादीशुदा महिला से रेप का आरोप लगा है। SI कमल मैरिषा से महिला फेसबुक पर बात करती थी। दोनों के बीच अफेयर था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बीच संबंध बने, तब SI कमल ने छिपकर उसके न्यूड बनाए। इसी बीच वह प्रेग्नेंट भी हुई। SI ने उसे धोखे से टेबलेट देकर अबॉर्शन कराया। पढ़ें पूरी खबर…
<
