Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर पुलिस की नई पहल:2500 स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुई ‘पुलिस मितान’ योजना, सड़क सुरक्षा और सामाजिक अपराधों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
Breaking News

जशपुर पुलिस की नई पहल:2500 स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुई ‘पुलिस मितान’ योजना, सड़क सुरक्षा और सामाजिक अपराधों के खिलाफ चलाएंगे अभियान

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0151125 005b 46ec 8ea3 116aa0c59f47 1779887840247
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0151125 005b 46ec 8ea3 116aa0c59f47 1779887840247
जशपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को ‘पुलिस मितान’ योजना की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से करीब 2500 स्वयंसेवकों को ‘पुलिस मितान’ के रूप में जोड़ा गया है। चरित्र सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित स्वयंसेवकों को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और पुलिस मितान मौजूद रहे। गांव-गांव जाकर करेंगे जनजागरूकता पुलिस मितानों को सड़क सुरक्षा, दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार, यातायात नियम, जनसहायता और सामाजिक दायित्वों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही नशाखोरी, टोनही प्रताड़ना, मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि यह पहल आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद करेगी। “सुरक्षित जशपुर, समृद्ध जशपुर” मिशन को मिलेगा बल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि, “आज से आप सभी पुलिस परिवार का हिस्सा हैं। हम सब मिलकर सुरक्षित जशपुर और समृद्ध जशपुर के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।” उन्होंने कहा कि पुलिस मितान केवल एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता का मजबूत माध्यम है। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार संभव हो पाएगा। पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास जशपुर पुलिस के अनुसार, इस योजना से स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं की जानकारी पुलिस तक तेजी से पहुंचेगी। इससे सामाजिक अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी। योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और डीएसपी ट्रैफिक कुंजराम चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस मितानों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केमिकल से पकाए फलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:कोरबा में 10 किलो आम और 4 दर्जन केले फेंके, नमूने लैब भेजे गए

May 27, 2026

बिलासपुर के कोर्ट परिसर में पति ने दिया ‘तीन तलाक’:2 साल पहले हुआ था निकाह, दहेज-प्रताड़ना और भरण-पोषण केस की सुनवाई के दौरान हंगामा

May 27, 2026

रानीसागर तालाब बनेगा हाईटेक ग्लो गार्डन:40 करोड़ से बदलेगा राजनांदगांव का स्वरूप, चौपाटी, टॉय ट्रेन और वॉकिंग ट्रैक की सुविधा

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072176
Views Today : 167
Views Last 7 days : 1979
Views Last 30 days : 5141
Total views : 94972
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.