भास्कर न्यूज | बालोद जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), जल संरक्षण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित निर्माण कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर घनश्याम सिन्हा एवं सहायक मास्टर ट्रेनर हितेन्द्र बघेल द्वारा योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रे वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, रिचार्ज पिट, मैजिक पिट एवं सोकपिट निर्माण की जानकारी दी गई। वहीं मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के तहत ट्रेंच, चेक डैम, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच एवं वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़े कार्यों पर तकनीकी मार्गदर्शन किया।
<
