Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जल जीवन मिशन में लापरवाही…8 गांवों के टेंडर निरस्त:काम-बंद करने वाली कंपनियों की जमा राशि भी होगी जब्त, नहीं मिलेगा और मौका
Breaking News

जल जीवन मिशन में लापरवाही…8 गांवों के टेंडर निरस्त:काम-बंद करने वाली कंपनियों की जमा राशि भी होगी जब्त, नहीं मिलेगा और मौका

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779426677 whatsapp image 2026 05 21 at 64349 pm 1779391861
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 21 at 64349 pm 1779391861
रायपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर-जिला जल-स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 8 ग्रामों की टेंडर निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही संबंधित एजेंसियों के अनुबंध समाप्त कर उनकी जमा EMD राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला जल-स्वच्छता मिशन की बैठक में कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य निर्माण एजेंसियों ने बीच में ही बंद कर दिए थे। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद एजेंसियों ने काम पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई। पेयजल जैसी जरूरी सेवा प्रभावित होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। दोबारा टेंडर होगा आमंत्रित जिन ग्रामों की निविदाएं निरस्त की गई हैं उनमें आरंग ब्लॉक के गोढ़ी, राटाकाट और मालीडीह, अभनपुर ब्लॉक के हसदा और टीला, धरसींवा ब्लॉक के सारागांव और तर्रा तथा तिल्दा ब्लॉक का छपोरा गांव शामिल है। इन सभी जगहों पर अब दोबारा निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी ताकि काम जल्द पूरा हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उन्हें आगे जल जीवन मिशन की किसी भी निविदा में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। जिले में लापरवाह एजेंसियों पर इस स्तर की कार्रवाई पहली बार हुई है, जिससे अन्य एजेंसियों को भी समय पर काम पूरा करने का संदेश मिला है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

'हनीमून', 'आइटम गर्ल', 'सोनिया के ATM', वाले बयान चर्चा में:छत्तीसगढ़ में नेताओं के ये रिएक्शंस खूब वायरल हुए; जमकर बवाल भी हुआ

May 22, 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, अधिकतम तापमान 42 डिग्री:लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पांच दिनों तक लगातार तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान

May 22, 2026

दंपति ने पहले 2 बच्चों की हत्या की, फिर आत्महत्या:बच्चों के शव बिस्तर पर और माता-पिता फांसी पर झूलते मिले, जांच में जुटी पुलिस

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071530
Views Today : 156
Views Last 7 days : 1943
Views Last 30 days : 4531
Total views : 93742
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.