Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जन्म लेनी वाली बेटियों को विधायक का मां-दुलार किट:वैशाली नगर क्षेत्र में जन्मी बेटियों को रिकेश घर जाकर दे 11 हजार का सामान
Breaking News

जन्म लेनी वाली बेटियों को विधायक का मां-दुलार किट:वैशाली नगर क्षेत्र में जन्मी बेटियों को रिकेश घर जाकर दे 11 हजार का सामान

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 07 at 51628 pm 1778160079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 07 at 51628 pm 1778160079
भिलाई नगर के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन ने बेटियों के लिए एक नई पहल शुरू की है। 1 मई 2026 के बाद क्षेत्र में जन्म लेने वाली हर बेटी के “चाचा” बनकर उसका स्वागत करेंगे। इसी अभियान के तहत गुरुवार को विधायक वार्ड-21 निवासी शाहनियाज आलम के घर पहुंचे और उनकी नवजात बेटी ‘लाडो’ को आशीर्वाद दिया। विधायक रिकेश ने बच्ची को गोद में लेकर परिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी विधानसभा में जन्म लेने वाली हर बेटी उनकी अपनी भतीजी की तरह है। उन्होंने कहा कि किसी भी मां और बच्चे को पैसों की कमी की वजह से परेशानी न हो, यही इस योजना का मकसद है। इस दौरान विधायक ने परिवार को “मां का दुलार – मां शिशु सुरक्षा कवच” योजना के तहत एक खास गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस भेंट किया। इस किट में नवजात बच्ची और उसकी मां के लिए जरूरत का सामान रखा गया है। 11 हजार कीमत के 25 से ज्यादा सामान
सूटकेश में करीब 11 हजार रुपए कीमत वाली इस किट में 25 से ज्यादा सामान शामिल हैं। नवजात के लिए सॉफ्ट कपड़े, कंबल, स्वेटर, मोजे, कैप, तौलिया, बेबी लोशन, साबुन, शैम्पू, मालिश तेल, दूध की बोतल और खिलौने रखे गए हैं। इसके साथ ही आधुनिक पैडेड लंगोट और नामकरण के लिए खास ड्रेस भी दी गई है। मां के लिए भी अलग से जरूरी सामान रखा गया है। इसमें शॉल, बेडशीट, मोजे, सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन और पौष्टिक आहार के लिए खजूर व खुमानी जैसे ड्राई फ्रूट शामिल हैं। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए बर्तन धोने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बेबी वाइप्स और वाटरप्रूफ मैट भी किट में रखा गया है। रिकेश बोले बेटियों नहीं होगी दिक्कत
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे खुद एक साधारण परिवार से आते हैं और उन्होंने करीब से देखा है कि कई बार संसाधनों की कमी के कारण मां और नवजात को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वैशाली नगर में जन्म लेने वाली हर बेटी को बेहतर शुरुआत मिले और उसके जन्म को परिवार उत्सव की तरह मनाए। उन्होंने बताया कि यह योजना पूरी तरह निशुल्क है और इसका लाभ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा। योजना की शुरुआत 1 मई से की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, तीन साल तक दैहिक शोषण:शादी से मुकरा तो युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

May 7, 2026

वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 6.93 लाख की ठगी:ऑपरेशन तलाश में जगदलपुर से आरोपी गिरफ्तार, खुद को RTO एजेंट बताकर करता था धोखाधड़ी

May 7, 2026

प्रसव-पीड़ा से तड़पती HIV संक्रमित गर्भवती को अस्पताल ने लौटाया:8 महीने इलाज फिर बालोद से रायपुर रेफर,एक ओटी का हवाला देकर नहीं किया भर्ती

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069736
Views Today : 39
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 3717
Total views : 90780
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.