टॉप न्यूज़

बुलेट से स्टंट कर रील बना रहे थे युवक:शराब के नशे में पकड़े गए दोस्तों को बचाने 5 युवक नशे में थाने पहुंचे;FIR दर्ज




दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात बुलेट से स्टंट कर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ लिया। बुलेट पर तीन युवक सवार थे। चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, दोस्तों को कार्रवाई से बचाने के लिए थाने पहुंचे शराबी दोस्तों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। घटना 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। पुलिस के अनुसार, बुलेट (सीजी 04 एमवाई 3982) पर तीन युवक सवार होकर घूम रहे थे। बुलेट में तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए स्टंट कर रील बना रहे थे। पुलिस टीम ने बुलेट को रोककर चालक की जांच की। चालक पवन तिवारी, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। शराब पीकर थाने पहुंचे युवकों पर भी कार्रवाई चालक के खिलाफ कार्रवाई के करीब पांच मिनट बाद काले रंग की थार से पांच युवक जामुल थाने पहुंचे। थार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने थाने पहुंचे पांचों युवकों का शराब परीक्षण कराया। जांच में सभी शराब के नशे में मिले। पुलिस ने अंश कुमार (22), नमन पगार (19), अमित कुमार जायसवाल (20), नितिन शर्मा (23) और आर्यन मिश्रा (21) के खिलाफ आबकारी कानून के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, पांचों युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान यानी थाना परिसर में पहुंचे थे। नशे की हालत में पाए जाने और लोक शांति भंग करने के मामले में उनके खिलाफ आबकारी कानून की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, थार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। वाहन के जरूरी दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए। पुलिस ने थार के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई पुलिस के अनुसार, देर रात सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करना और रील बनाना हादसे का कारण बन सकता था। मामले में पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई की। इसके बाद थाने पहुंचे पांचों युवकों के शराब के नशे में मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button