Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प पारित:10 घंटे हुई चर्चा, विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया, साय बोले- विरोध समझ से परे
Breaking News

छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प पारित:10 घंटे हुई चर्चा, विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया, साय बोले- विरोध समझ से परे

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 115 31777536529 1777568548
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 115 31777536529 1777568548
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच कई बार तीखी नोंक-झोंक भी हुई। इस बीच विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया, जिसके बाद विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि आगामी मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में संभावित है। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। विपक्ष ने कहा कि सदन के बाहर निंदा प्रस्ताव की बात कही गई थी, अब शासकीय संकल्प लाकर चर्चा कर रहे हैं। विपक्ष का कहना था कि जनगणना के बाद महिला आरक्षण लागू किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लेकर आई, लेकिन विपक्ष ने परिसीमन और जनगणना के मुद्दे को लेकर इसका विरोध किया, जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि परिसीमन होने से क्षेत्र बढ़ते और ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर इसे जल्द लागू करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। महिलाओं को आरक्षण देना विपक्ष को रास नहीं आया, इसलिए हर बार बिल का विरोध किया गया। भाजपा की पुरुषवादी मानसिकता पर चोट पड़ती- महंत वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा की पुरुषवादी और मनुवादी सोच महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं देना चाहती। यदि 850 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता तो महिलाओं को करीब 280 सीटें मिलतीं, जबकि पुरुषों के पास 570 सीटें रहतीं। इससे पुरुषवादी मानसिकता पर चोट पड़ती, इसलिए महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया गया। चर्चा के बीच कांग्रेस विधायक अनिल भेड़िया ने कहा कि आरक्षण बिल चुनावी झुनझुना है, हमारे देश की महिलाएं जानती हैं कि 2023 में बिल पास हुआ पर उसे लागू नहीं किया गया, महिलाओं को अपने अधिकार मालूम है। सत्ता पक्ष से डिप्टी सीएम साव ने तंज करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 500 रुपए देने का वादा किया था, आज किस मुंह से ये महिला के अधिकारों की बात कर रहे हैं। जनता कभी माफ नहीं करेगी- सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लेकर आई, लेकिन विपक्ष ने परिसीमन और जनगणना के मुद्दे को लेकर इसका विरोध किया, जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि परिसीमन होने से क्षेत्र बढ़ते और ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता। खुद का उदाहरण देते हुए साय ने कहा कि वे रायगढ़ से चार बार सांसद रहे हैं और वहां का क्षेत्र करीब 350 किलोमीटर तक फैला है, ऐसे में एक सांसद चाहकर भी हर जगह नहीं पहुंच सकता। परिसीमन से क्षेत्र बंटता, विकास बढ़ता और लोगों तक जनप्रतिनिधियों की पहुंच आसान होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर अपनी बात सरलता से रखी और यहां तक कहा कि इसका श्रेय विपक्ष लेना चाहे तो ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सिर्फ विरोध के लिए विरोध किया, जिसे देश और प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एनएच पर हादसा- अनियंत्रित होकर ट्रक नाला में पलटा, तीन घायल

May 1, 2026

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: महोबे

May 1, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्ड सामग्री, 2.5 लाख का माल कचरा गाड़ी में फेंका

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069392
Views Today : 43
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4089
Total views : 90401
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.