Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख से ज्यादा वोटरों की हो चुकी है मृत्यु
Breaking News

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख से ज्यादा वोटरों की हो चुकी है मृत्यु

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 cg sir update 20251224 64643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के पहले चरण के बाद मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया है। इसमें प्रदेश की मतदाता सूची से कुल 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र जमा नहीं किया या जो अब उस पते पर नहीं रहते।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार हटाए गए नामों में छह लाख 42 हजार 234 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं, लगभग पौने दो लाख मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज मिले, जिन्हें अब दुरुस्त किया गया है। लगभग 19.13 लाख मतदाता ऐसे पाए गए जो सर्वे के दौरान अपने मूल पते पर नहीं मिले या दूसरे राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में जाकर बस गए हैं। प्रदेश के कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 1.84 करोड़ लोगों ने ही अपना गणना प्रपत्र जमा किया है।

22 जनवरी तक नाम जुड़वाने का मौका

अगर आपका नाम सूची से कट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग ने पात्र मतदाताओं को अपना नाम वापस जुड़वाने का एक अंतिम अवसर दिया है।

दावा-आपत्ति की अवधि: 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक।

सत्यापन और सुनवाई: 23 दिसंबर से 14 फरवरी 2026 तक।

अंतिम प्रकाशन: फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी होगी।

आयोग का संदेश

आयोग के अनुसार एसआइआर का उद्देश्य किसी पात्र व्यक्ति को वोट देने से रोकना नहीं, बल्कि सूची को ”कचरे” और ‘त्रुटियों’ से मुक्त करना है। जो लोग सर्वे के समय छूट गए थे, वे अब अपने अधिकार के लिए दावा कर सकते हैं।

मतदाता सूची के आंकड़ें

विवरण आंकड़े
हटाए गए नाम 27,34,817
मृतकों की संख्या 6,42,234
दो जगह नाम 1,75,000
शिफ्ट/अनुपस्थित मतदाता 19,13,540
कुल मतदाता (छत्तीसगढ़) 2,12,30,737

नाम कट गया है तो क्या करें?

यदि ड्राफ्ट सूची में आपका नाम नहीं है, तो आपको फार्म-6 के साथ एक घोषणा पत्र भरना होगा। इसे आप अपने स्थानीय बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) के पास या ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन: \Bजो मतदाता एक जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो गए हैं, या जो एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के होने वाले हैं, वे भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चुनावी डेटा में बड़ा बदलाव… सुकमा में करीब 33 हजार मतदाताओं के नाम कटने की आशंका, 6 हजार को मिलेगा नोटिस

ऐसे चेक करें अपना नाम

स्थानीय बीएलओ के पास उपलब्ध हार्ड कापी देखें। इसके बाद ईसीआई-इन- आईटी मोबाइल एप का उपयोग करें। आधिकारिक पोर्टल वोटर्स डाट ईसीआइ डाट इन पर लाग इन करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075358
Views Today : 142
Views Last 7 days : 2328
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.