Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में भूखंड से लेकर फ्लैट–दुकान तक की रजिस्ट्री के मूल्य 10 से 25 प्रतिशत तक घटे
Breaking News

छत्तीसगढ़ में भूखंड से लेकर फ्लैट–दुकान तक की रजिस्ट्री के मूल्य 10 से 25 प्रतिशत तक घटे

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 12 2025 land
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने गाइडलाइन दरों के पंजीयन और मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। इससे भूखंड, फ्लैट और दुकानों की रजिस्ट्री अब 10 से 25 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है।

Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 02:14:30 PM (IST)

Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 02:18:04 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में भूखंड से लेकर फ्लैट–दुकान तक की रजिस्ट्री के मूल्य 10 से 25 प्रतिशत तक घटे
छत्तीसगढ़ में भूखंड से लेकर फ्लैट–दुकान तक की रजिस्ट्री के मूल्य 10 से 25 प्रतिशत तक घटे।

HighLights

  1. दरों के पंजीयन और मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव
  2. केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के नए निर्णय लागू
  3. मूल्यांकन समितियों को 31 तक नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य सरकार ने गाइडलाइन दरों के पंजीयन और मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। इससे भूखंड, फ्लैट और दुकानों की रजिस्ट्री अब 10 से 25 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के नए निर्णय लागू होने के बाद रजिस्ट्री की लागत में कमी आई है।

विरोध, ज्ञापन और लगातार घटती रजिस्ट्री संख्या को देखते हुए बोर्ड ने कई उपबंधों में सुधार कर मूल्यांकन गणना को सरल बनाया है। साथ ही जिलों की मूल्यांकन समितियों को 31 दिसंबर तक नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे समझे आपको कैसे मिलेगी राहत?

नए प्रविधानों के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक की जमीन पर लागू इंक्रीमेंटल आधार की अतिरिक्त गणना समाप्त कर दी गई है। नगर निगम में 50 डेसिमल, नगरपालिका में 37.5 डेसिमल और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक की जमीन पर सीधे स्लैब रेट लागू होंगे, जिससे छोटे भूखंड खरीदने वालों को सीधी राहत मिलेगी। \

फ्लैट और दुकानों की रजिस्ट्री में भी राहत

अब सुपर बिल्ट-अप एरिया की जगह केवल बिल्ट-अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन होगा। इससे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क दोनों में कमी आएगी। बहुमंजिला भवनों में बेसमेंट और पहली मंजिल पर 10 प्रतिशत तथा दूसरी मंजिल से ऊपर की संपत्तियों पर 20 प्रतिशत कम दर से मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्य मार्ग से 20 मीटर दूर स्थित कमर्शियल स्पेस का मूल्यांकन अब 25 प्रतिशत कम दर पर होगा, जिससे छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- CG News: जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद

असली सरकार वही जो जनहित में निर्णय बदले: साय

राजनांदगांव में चर्चा के दौरान जमीन की गाइडलाइन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि असली सरकार तो वही है, जो जनता के हित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे।

दरों में सुधार करना पड़ा: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि सरकार को गाइडलाइन की दरों संबंधी आदेश में सुधार करना पड़ा, लेकिन यह सुधार सतही है और जनता को बहुत कम राहत देने वाला है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Girlfriend Killed By Boyfriend Due To Marriage Pressure

June 25, 2026

कार पेड़ से टकराई, 7 व्यापारी घायल:धमतरी में हादसा, गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया

June 25, 2026

Durg Police Arrest Youth with Banned Alprazolam Drugs

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075558
Views Today : 926
Views Last 7 days : 2823
Views Last 30 days : 10785
Total views : 105393
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.