Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बढ़ाए जाएंगे 2828 मतदान केंद्र, ग्रामीण और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थापित होंगे नए बूथ
Breaking News

छत्तीसगढ़ में बढ़ाए जाएंगे 2828 मतदान केंद्र, ग्रामीण और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थापित होंगे नए बूथ

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 11 2025 cg new poll booth 2025114 142924
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग की ओर से 2828 नए बूथ बनाए जाएंगे। इन नए बूथों में से 45 प्रतिशत बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे और 25 प्रतिशत माओवाद प्रभावित इलाकों में बनाए जाएंगे। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.80 करोड़ के करीब है।

Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 02:26:33 PM (IST)

Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 02:32:49 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में बढ़ाए जाएंगे 2828 मतदान केंद्र, ग्रामीण और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थापित होंगे नए बूथ
छत्तीसगढ़ में 2828 नए पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में 2.80 करोड़ के करीब है मतदाता
  2. राज्य में 2828 नए पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे
  3. 1200 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में नए बूथ

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। आयोग के अनुसार राज्य में 2828 नए मतदान केंद्र खोले जाएंगे। वर्तमान में 24,371 केंद्र हैं, जो बढ़कर अब 27,199 हो जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, जिन इलाकों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या प्रति केंद्र मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है, वहां नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पिछले चुनाव में दूरी या भौगोलिक कठिनाइयों के कारण मतदान प्रभावित हुआ था, वहां भी विशेष रूप से केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस बार दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक नए बूथ पर रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य की जाएंगी।

माओवाद प्रभावित जिलों में बनाए जाएंगे नए केंद्र

माओवाद प्रभावित जिलों और ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान देते हुए करीब 45 प्रतिशत नए बूथ ग्रामीण और 25 प्रतिशत माओवाद क्षेत्रों में स्थापित होंगे। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.80 करोड़ के करीब है, जिनमें लगभग 12 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। आयोग को उम्मीद है कि नए मतदान केंद्रों की स्थापना से मतदान प्रतिशत में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में डायबिटीज की दवा पर फिर लगी रोक, गुणवत्ता पर उठे सवाल

प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू

बता दें कि प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया कई चरणों में होगी, जिसमें मत दाता सूची में शामिल वोटरों की जांच की जाएगी। इसके लिए बीएलओ मतदाताओं के घर जाकर उनकी दस्तावेजों की जांच करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंबई की ग्रिहिता ने चढ़ा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी:'गौरलाटा पीक' पर चढ़कर 'बेटी बचाओ' का संदेश

May 9, 2026

आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन:1990 में खरीद’ बताकर किसानों को बेदखल करने की कोशिश, जांच शिविर का आश्वासन

May 9, 2026

Bilaspur Auto Driver Attacked With Sharp Weapon Over Water Dispute

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069835
Views Today : 38
Views Last 7 days : 322
Views Last 30 days : 3583
Total views : 90881
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.