Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में थाने से आरोपी फरार! पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल, तलाश जारी
Breaking News

छत्तीसगढ़ में थाने से आरोपी फरार! पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल, तलाश जारी

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 major slip by police suicide abetment accused
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राहुल विश्वकर्मा आत्महत्या कांड में मुख्य आरोपी फैज अली पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उरला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन रात के दौरान वह हथकड़ी खिसकाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

By Deepak Shukla

Publish Date: Sat, 18 Oct 2025 11:18:45 PM (IST)

Updated Date: Sat, 18 Oct 2025 11:18:45 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में थाने से आरोपी फरार! पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ में थाने से आरोपी फरार

HighLights

  1. आरोपी फैज अली पुलिस हिरासत से फरार हो गया
  2. उरला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था
  3. रात के दौरान वह हथकड़ी छुड़ाकर भाग गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राहुल विश्वकर्मा आत्महत्या कांड में मुख्य आरोपी फैज अली पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उरला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन रात के दौरान वह हथकड़ी खिसकाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

घटना के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क हादसे से आत्महत्या तक

16 अक्टूबर को बीरगांव मठपारा निवासी 20 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा अपनी मोटरसाइकिल से शुक्रवारी बाजार जा रहा था। रास्ते में सैफ अली की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और सैफ अली के साथ मौजूद ताजुद्दीन खान और छोटे उर्फ शैफुद्दीन अंसारी ने राहुल से 10 से 15 हजार रुपये की मांग की। गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने उसकी बाइक भी अपने पास रख ली।

घटना के दबाव और तनाव में राहुल ने उसी दिन शाम छह बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों और संगठनों का आक्रोश

राहुल के परिजनों का कहना है कि वह बालाजी ट्रेडर्स में काम करता था और बेहद जिम्मेदार युवक था। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब मुख्य आरोपी फैज अली के थाने से फरार हो जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों और संगठनों ने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही करार दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.