टॉप न्यूज़

पत्थलगांव में 21.5 किलो गांजा जब्त:पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर, कार डिवाइडर से टकराई, 16 लाख का माल बरामद




जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टाटा नेक्सन कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। यह घटना 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की टाटा नेक्सन (क्रमांक UP-54-AF-7976) में भारी मात्रा में गांजा रैरूमा-लैलूंगा से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर ले जाया जा रहा है। रोकने पर ड्राइवर ने बढ़ाई रफ्तार सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और अंबिकापुर रोड की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया। कार छोड़कर भागे, पैकेट में मिला गांजा पीछा करने के दौरान कदम घाट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद वाहन सवार तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें डिक्की में रखे तीन बैगों से पीले प्लास्टिक टेप से लिपटे 11 पैकेटों में कुल 21 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। फरार आरोपियों की पहचान और तलाश जारी जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए और टाटा नेक्सन कार की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है, जिससे कुल 16 लाख रुपए की जब्ती हुई है। पुलिस ने वाहन से आधार कार्ड सहित कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनके आधार पर फरार आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। अपराधों में संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार जारी है। पत्थलगांव क्षेत्र में 21 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button