Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी
Breaking News

छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 31778326843 1 1778377541
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 31778326843 1 1778377541
राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया रहा। भिलाई में आंधी-तूफान के बाद छींटे पड़े। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। देखिए बारिश की ये तस्वीरें- मौसमी सिस्टम- राजस्थान से झारखंड तक ट्रफ एक्टिव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। रायपुर में बारिश और आंधी चलने की आशंका राजधानी रायपुर में 10 मई को बादल छाए रहे रहेंगे। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंधी आने की आशंका है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2 दिनों तक बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Boyfriend Refuses Groom, Claims Bride

May 10, 2026

परमात्मा की मूल अनुभूति है, जो सभी धर्मों व मानवों में विद्यमान: गिरिजा देवी

May 10, 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से ट्रॉली-बैग में भरकर MP ले जा रहे थे गांजा,1.76 लाख रुपए का माल जब्त

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069879
Views Today : 27
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 3376
Total views : 90933
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.