Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में अब महिला व बाल विकास विभाग में होगी ऑनलाइन भर्ती, मंत्री राजवाड़े ने किया साफ्टवेयर का शुभारंभ
Breaking News

छत्तीसगढ़ में अब महिला व बाल विकास विभाग में होगी ऑनलाइन भर्ती, मंत्री राजवाड़े ने किया साफ्टवेयर का शुभारंभ

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 online bharti 20251224 74732
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में महिला व बाल विकास विभाग में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यक …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 07:45:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 07:48:54 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में अब महिला व बाल विकास विभाग में होगी ऑनलाइन भर्ती, मंत्री राजवाड़े ने किया साफ्टवेयर का शुभारंभ
ऑनलाइन भर्ती साफ्टवेयर का शुभारंभ

HighLights

  1. महिला व बाल विकास विभाग में भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन
  2. आनलाइन भर्ती से शासन की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ेगा
  3. डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ में महिला व बाल विकास विभाग में भर्ती प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की ऑनलाइन भर्ती साफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई-आफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।

डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और समय व संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी और विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नई विभागीय वेबसाइट और आनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा और आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी व जनोन्मुखी स्वरूप मिलेगा। यह पहल राज्य में ई-गवर्नेंस को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर विभागीय सचिव शम्मी आबिदी, संचालक रेणुका श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी… बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

गौरतलब है कि प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से सभी विभागीय काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। साथ ही सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों, संभागीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों के इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रेदश के सभी सरकारी कार्यालयों में अब ई-ऑफिस के माध्यम के काम किया जाएगा। इससे सरकारी कामों में तेजी आएगी और फाइलें आसानी से और तेजी से आगे बढ़ेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075358
Views Today : 142
Views Last 7 days : 2328
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.