Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ क्रांति सेना, जोहार पार्टी ने घेरा कलेक्ट्रेट:अवैध प्लाटिंग, रेत उत्खनन और नशाखोरी पर कार्रवाई मांग, एक्शन नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Breaking News

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना, जोहार पार्टी ने घेरा कलेक्ट्रेट:अवैध प्लाटिंग, रेत उत्खनन और नशाखोरी पर कार्रवाई मांग, एक्शन नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c16953c7 cee7 47c7 96b8 59ff3afa15d2 1775737907253
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c16953c7 cee7 47c7 96b8 59ff3afa15d2 1775737907253
धमतरी में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बाइक रैली निकालकर जनपद से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी 14 सूत्रीय मांगें रखीं। मांगें पूरी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी गई है। कार्यकर्ता जनपद कार्यालय से पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार बढ़ गया है। उन्होंने धमतरी जिले में अवैध प्लाटिंग, अवैध रेत उत्खनन, खराब सड़कें, पुल की समस्या, सिंचाई विभाग में नौकरी, जुआ-सट्टा और नशाखोरी जैसी समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अवैध नशे के कारोबार से छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं और अपराध बढ़ रहा है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भाजपा के आईटी सेल पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को कार्टूननुमा बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का भी आरोप लगाया, जिसे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष डोमेश्वर साहू ने बताया कि वे शिकायत और मांग करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी उन्होंने धमतरी में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, धमतरी से आमदी तक सड़क, अछोटा पुल, तेंदुकोन्हा रोड की मरम्मत, नए एनीकट निर्माण, अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, आईटीआई कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने, पुलिस के अवैध चालान का विरोध, हरगांव में लाइब्रेरी, उप स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस सुविधा के साथ ही जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग की। डोमेश्वर साहू ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी चक्का जाम करेगी। एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन वहीं, एसडीएम पीयूष तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का मांग पत्र ले लिया गया है। इसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077007
Views Today : 295
Views Last 7 days : 4343
Views Last 30 days : 12031
Total views : 107236
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.