Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के 9 घोटालों में बंद 31 बड़े अफसर-नेता जेल के भीतर ही मनाएंगे दीवाली, कोई विशेष सुविधा नहीं
Breaking News

छत्तीसगढ़ के 9 घोटालों में बंद 31 बड़े अफसर-नेता जेल के भीतर ही मनाएंगे दीवाली, कोई विशेष सुविधा नहीं

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 jail diwali 20251018 102133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शीर्ष पदों पर रहे 31 नेताओं, अफसरों और कारोबारियों की इस बार की दीपावली रायपुर सेंट्रल जेल में मनेगी। ये लोग शराब घोटाला, कोल लेवी, डीएमएफ, कस्टम मिलिंग, महादेव आनलाइन सट्टा, नान घोटाला, एनजीओ घोटाला, सीजीपीएससी, सीजीएमएससी में दवा खरीदी समेत नौ घोटालों के आरोपी हैं। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा समेत अन्य कई बड़े नाम शामिल हैं।

जेल प्रशासन ने किसी को भी विशेष सुविधा देने से इनकार किया है। वहीं, राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि इन मामलों में जांच और भी तेज होगी और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और केंद्रीय जांच ब्यूरो पहले से ही इन सभी घोटालों की संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर पूर्व मंत्री, अधिकारी और रसूखदार कारोबारी पिछले दो साल से जेल की सलाखों में कैद है।

इन घोटाले में ये आरोपी जेल में है बंद

शराब घोटाला

अनिल टुटेजा,कवासी लखमा,चैतन्य बघेल, मनीष मिश्रा,अभिषेक सिंह, मुकेश मनचंदा,अतुल कुमार सिंह और दीपेन चावड़ा,जबकि आरोपित बनाए गए 30 आबकारी अफसर अग्रिम जमानत लेकर बाहर हैं।

महादेव एप सट्टेबाजी केस

असीम दास जेल में बंद है, जबकि 13 आरोपी अग्रिम जमानत पर पिछले दिनों रिहा किए गए हैं।

सीजीपीएससी घोटाला

पीएससी के पूर्व चैयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल, शाहिल सोनवानी,ललित गणवीर,भूमिका कटियार,शशांक गोयल, नीतेश सोनवानी,जीवन किशोर ध्रुव, सुमित कुमार ध्रुव,आरती वासनिक, निशा कोसले और दीपा आदिल।

भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाला

भोजराम साहू, पुनुराम देशलहरे,खेमराज कोसले,कुंदन बघेल।

सीजीएमएससी दवा उपकरण खरीदी घोटाला

शशांक चोपड़ा,बसंत कुमार कौशिक,कमलकांत पाटनवार, डा.अनिल परसाई, दीपक कुमार बंधे और क्षिरोद रौतिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा

ये है जमानत पर रिहा

कोल लेवी घोटाले में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्वनोई, उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है। ये सभी प्रदेश से बाहर रह रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074690
Views Today : 113
Views Last 7 days : 5601
Views Last 30 days : 9757
Total views : 102750
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.