Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब 15 मई तक मिलेगा 3 महीने का एकमुश्त राशन
Breaking News

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब 15 मई तक मिलेगा 3 महीने का एकमुश्त राशन

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 05 2026 chhattisgarh ration card 11may
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारी परिवारों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। अब प्रदेश के पात्र हितग्राही 15 मई तक एकमुश्त खाद्यान्न वितरण का लाभ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:35:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:35:50 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब 15 मई तक मिलेगा 3 महीने का एकमुश्त राशन
15 मई तक उचित मूल्य दुकानों से ले सकेंगे खाद्यान्न।

HighLights

  1. अप्रैल-जून तक के मुफ्त राशन वितरण की तारीख बढ़ी
  2. 15 मई तक उचित मूल्य दुकानों से ले सकेंगे खाद्यान्न
  3. दुकानों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के आदेश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारी परिवारों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। अब प्रदेश के पात्र हितग्राही 15 मई तक एकमुश्त खाद्यान्न वितरण का लाभ उठा सकेंगे। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए अप्रैल, मई और जून माह के आबंटित खाद्यान्न वितरण की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है।

हितग्राहियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय

पूर्व में इस खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लेकिन विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी गरीब परिवार अपने हक के राशन से वंचित न रहे, इस अवधि को 15 मई तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उन लाखों परिवारों को लाभ होगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय तक अपना राशन नहीं ले पाए थे।

अधिकारियों और दुकानदारों को सख्त निर्देश

खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों, संबंधित अधिकारियों और उचित मूल्य दुकान (FPS) संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी पात्र राशनकार्डधारियों को सुचारू रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन को वितरण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक का दुस्‍साहस! कैबिनेट मंत्री की प्रतीकात्‍मक शवयात्रा निकाल दी, अब नामजद रिपोर्ट दर्ज

समय रहते लें लाभ

खाद्य विभाग ने प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। सुचारू वितरण के लिए हितग्राही समय रहते अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर अपना तीन माह का एकमुश्त राशन प्राप्त कर लें, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 444 करोड़ की जमीन 44 करोड़ रुपये में बेची, विधानसभा में गूंजा था मुद्दा; आरडीए पर उठे सवाल

May 12, 2026

चैट जीपीटी से बनाए IPL के फर्जी टिकट, लखनऊ स्टेडियम के बाहर बेचते रायपुर-दुर्ग के चार युवक अरेस्ट

May 12, 2026

छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर वायरल मामले में NSUI कार्यकर्ता निकला मास्टरमाइंड, 3,000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र; बिलासपुर से अरेस्ट

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070044
Views Today : 12
Views Last 7 days : 487
Views Last 30 days : 3298
Total views : 91131
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.