Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर वायरल मामले में NSUI कार्यकर्ता निकला मास्टरमाइंड, 3,000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र; बिलासपुर से अरेस्ट
Breaking News

छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर वायरल मामले में NSUI कार्यकर्ता निकला मास्टरमाइंड, 3,000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र; बिलासपुर से अरेस्ट

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 05 2026 cg papaer leak case accused arrested
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Papaer Leak Case: पूछताछ में उसने तीन हजार रुपये में पेपर उपलब्ध कराने की बात कबूल की। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:56:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:56:01 AM (IST)

छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर वायरल मामले में NSUI कार्यकर्ता निकला मास्टरमाइंड, 3,000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र; बिलासपुर से अरेस्ट
12वीं हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गया जेल

HighLights

  1. तीन हजार रुपये में उपलब्ध कराता था प्रश्नपत्र
  2. मोबाइल डेटा मिटाकर बचने की कोशिश करता रहा
  3. मामले में 50 से ज्यादा छात्रों से पूछताछ हुई

नईदुनिया न्यूज, रायपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित NSUI कार्यकर्ता वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की संयुक्त टीम ने उसे बिलासपुर से पकड़ा। कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपित को जेल भेज दिया।

तीन हजार रुपये में बेचता था पेपर

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह तीन हजार रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान वेणु उर्फ वेणु जंघेल का नाम सामने आया। वह बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के गोकुल नगर क्षेत्र में रह रहा था।

डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

तकनीकी निगरानी से मिली सफलता

तकनीकी निगरानी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पहले ही अपराध दर्ज किया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पिता चाहते थे इंजीनियर बने, बेटा हॉस्टल से भागकर पहुंच गया मुंबई, साइबर सेल की मदद से मिली लोकेशन

May 12, 2026

सेवाकाल में राजपत्रित अफसर से नहीं की जा सकती वेतन वसूली: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

May 12, 2026

लिपिक ने सरकारी सहायता को बनाया उगाही का जरिया

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070058
Views Today : 26
Views Last 7 days : 501
Views Last 30 days : 3312
Total views : 91145
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.