Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले हिरणों की वापसी, बार नवापारा में संख्या 200 के पार, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा
Breaking News

छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले हिरणों की वापसी, बार नवापारा में संख्या 200 के पार, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा

By adminApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 04 2026 blackbuck reintroduction success 26ap
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कभी प्रदेश के जंगलों से पूरी तरह लुप्त हो चुके काले हिरण अब यहां 200 से अधिक की संख्या में कुलांचे भरते नजर आ रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 08:55:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 08:55:38 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले हिरणों की वापसी, बार नवापारा में संख्या 200 के पार, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में सराहा
सफल हुआ काले हिरणों का पुनर्वास।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर लौटी रौनक
  2. सफल हुआ काले हिरणों का पुनर्वास
  3. PM मोदी ने मन की बात में की सराहना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बार नवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की सफल वापसी ने नया इतिहास रच दिया है। कभी प्रदेश के जंगलों से पूरी तरह लुप्त हो चुके काले हिरण अब यहां 200 से अधिक की संख्या में कुलांचे भरते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इन संरक्षण प्रयासों का उल्लेख किया, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

80 के दशक में काले हिरण केवल चिड़ियाघरों तक सीमित रह गए थे। लेकिन वर्षों की मेहनत और वैज्ञानिक प्रयासों से अब वे फिर जंगलों में प्राकृतिक जीवन जी रहे हैं। बार नवापारा में यह प्रयोग सफल होने के बाद अब राज्य के अन्य अभयारण्यों में भी इन्हें बसाने की योजना बनाई जा रही है।

विलुप्ति से पुनर्वापसी तक का सफर

एक समय ऐसा था जब प्रदेश के जंगलों से काले हिरण पूरी तरह गायब हो गए थे। 1980 के दशक के बाद इन्हें केवल चिड़ियाघरों में ही देखा जा सकता था। वन विभाग ने इन्हें वापस जंगल में बसाने का लक्ष्य तय किया। लेकिन यह आसान नहीं था। पालतू वातावरण में पले हिरणों को जंगल के खतरों, भोजन और जीवनशैली के अनुकूल बनाना बड़ी चुनौती थी। कई वर्षों की कोशिशों के बाद अब काले हिरण फिर से प्राकृतिक परिवेश में खुद को ढालने में सफल हुए हैं।

पहली कोशिश असफल, दूसरी में मिली सफलता

काले हिरणों को बसाने की पहली कोशिश में दिल्ली चिड़ियाघर से लाए गए हिरणों को जंगल में छोड़ा गया था। लेकिन वे जीवित नहीं रह सके और धीरे-धीरे खत्म हो गए। इसके बाद रणनीति बदली गई और बिलासपुर के कानन पेंडारी से लाए गए हिरणों को नियंत्रित तरीके से जंगल में छोड़ा गया। इस बार उन्हें बेहतर तरीके से अनुकूलन का समय और वातावरण मिला, जिससे वे जंगल में रहना सीख गए। यही कारण है कि आज उनकी संख्या 200 के पार पहुंच गई है।

बार नवापारा बना नया सुरक्षित ठिकाना

बार नवापारा अभयारण्य पहले से ही गौर और तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। लेकिन अब यह काले हिरणों का भी प्रमुख आवास बन चुका है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था हिरणों के लिए अनुकूल साबित हुई है। वन विभाग ने विशेष निगरानी और संरक्षण उपाय अपनाए, जिससे उनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस सफलता के बाद अब राज्य के अन्य अभयारण्यों में भी काले हिरणों को बसाने की योजना तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू, पिछले साल से 23% ज्यादा

इतिहास और पहचान से जुड़ा है काला हिरण

काले हिरण केवल वन्यजीव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा हैं। सरगुजा से लेकर बस्तर तक के प्राचीन भित्तिचित्रों में इनका उल्लेख मिलता है, जो दर्शाता है कि ये यहां के मूल निवासी रहे हैं। वन्यप्राणी विशेषज्ञों के अनुसार इनका संरक्षण केवल जैव विविधता ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है।

बार नवापारा में काले हिरणों की संख्या बढ़ना हमारी संरक्षण रणनीति की सफलता है। अब अन्य अभयारण्यों में भी इनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। जहां परिस्थितियां अनुकूल होंगी, वहां चरणबद्ध तरीके से इन्हें बसाया जाएगा।- केदार कश्यप, वन मंत्री, छग शासन



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074926
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2652
Views Last 30 days : 9072
Total views : 103014
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.