Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर के साथ तापमान में गिरावट की चेतावनी
Breaking News

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर के साथ तापमान में गिरावट की चेतावनी

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 national weather update 19 nov
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर जारी है। प्रदेश उत्तरी इलाकों सहित कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में बुधवार को भी घने कोहर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 06:15:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 06:15:57 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर के साथ तापमान में गिरावट की चेतावनी
प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर घने कोहरे और तापमान में गिरावट का अलर्ट

HighLights

  1. 24 से 25 दिसंबर के दौरान कई जिलों के तापमान में गिरावट
  2. कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी
  3. न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 24 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

24 से 25 दिसंबर के दौरान इन जिलों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर का असर पहले ही दर्ज किया गया है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरे की चेतावनी

इधर, उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं कोरबा, रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिलों में भी सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.8 और 0.6 डिग्री कम रहा।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का मध्य प्रदेश पर असर, अभी और गिरेगा तापमान; शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

मौसम शुष्क, धुंध का असर जारी

मौसम सारांश के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान में 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075355
Views Today : 133
Views Last 7 days : 2319
Views Last 30 days : 9978
Total views : 104400
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.