Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ की मेडिकल पीजी सीटों की नई नीति के विरोध में उतरे डॉक्टर और मेडिकल छात्र, ब्लैक रिबन पहन किया प्रदर्शन
Breaking News

छत्तीसगढ़ की मेडिकल पीजी सीटों की नई नीति के विरोध में उतरे डॉक्टर और मेडिकल छात्र, ब्लैक रिबन पहन किया प्रदर्शन

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 12 2025 student protest
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: प्रदेश में मेडिकल पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटों की नई वितरण व्यवस्था को लेकर सोमवार को डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज रायपुर सहित प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों ने ब्लैक-रिबन (काला फीता) पहनकर और कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।

Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 02:43:34 PM (IST)

Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 02:45:24 PM (IST)

छत्तीसगढ़ की मेडिकल पीजी सीटों की नई नीति के विरोध में उतरे डॉक्टर और मेडिकल छात्र, ब्लैक रिबन पहन किया प्रदर्शन
मेडिकल पीजी सीटों की नई नीति के विरोध में उतरे डॉक्टर और मेडिकल छात्र।

HighLights

  1. सभी प्रमुख संगठन एक साथ आए
  2. ग्रामीण बांड के बावजूद अवसर कटौती पर रोष
  3. राज्य के छात्रों के लिए सीटें घटने का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मेडिकल पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटों की नई वितरण व्यवस्था को लेकर सोमवार को डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज रायपुर सहित प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों ने ब्लैक-रिबन (काला फीता) पहनकर और कैंडल मार्च निकालकर प्रवेश नियमों में हुए संशोधन का विरोध किया।

सभी प्रमुख संगठन एक साथ आए

संशोधित नियम का विरोध करने के लिए छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, रेगुलर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ इनसर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन जैसे सभी प्रमुख संगठन एक साथ आए। इन सभी संगठनों ने एकजुट होकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसरों में ब्लैक-रिबन प्रोटेस्ट किया। डॉक्टरों का कहना है कि यह बदलाव राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

दो साल के ग्रामीण बांड के बावजूद अवसर कटौती पर रोष

डॉक्टरों ने इस बात पर सबसे ज्यादा रोष व्यक्त किया कि एक ओर तो प्रदेश के एमबीबीएस डॉक्टरों को दो साल का अनिवार्य ग्रामीण सेवा बांड भरना पड़ता है, जिसके तहत राज्य उनकी सेवा सुनिश्चित करता है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने उनके पीजी सीटों के कोटे को घटाकर उन्हें राज्य के भीतर ही प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया है। फेडरेशन का कहना है कि यह नियम अत्यंत अन्यायपूर्ण है और बिना पर्याप्त अवसर दिए ग्रामीण सेवा बांड की शर्त थोपना उन्हें बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति की ओर धकेल रहा है।

क्यों हो रहा है विरोध?

दरअसल, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक दिसंबर से पीजी सीटों की संरचना में बदलाव किया है। संशोधित नीति के तहत, राज्य के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत सीटों में से 25 प्रतिशत सीटों को ओपन मेरिट कोटे में रखा गया है। एसोसिएशन और छात्रों का कहना है कि नया नियम बाहरी राज्यों से पढ़े उम्मीदवारों को भी ओपन मेरिट के माध्यम से समान रूप से प्रतिस्पर्धा का अवसर देता है। इससे राज्य के मेडिकल ग्रेजुएट्स को नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ा बदलाव, मेडिकल पीजी में प्रवेश के लिए मूल निवास आरक्षण समाप्त

राज्य के छात्रों के लिए सीटें घटने का दावा

विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर संगठनों का दावा है कि इस संशोधन से राज्य के छात्रों के लिए कोटा घटाकर ओपन मेरिट कोटे में 75 प्रतिशत सीटें दे दी गई हैं। उनका तर्क है कि राज्य के भीतर पढ़ने वाले और काम करने वाले डॉक्टरों को पीजी सीटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि वे राज्य की स्वास्थ्य सेवा में योगदान दे सकें। इस नियम से राज्य के पात्र उम्मीदवारों के लिए पीजी में प्रवेश कठिन हो जाएगा।

विधानसभा में प्राथमिकता के आधार पर मांग

डॉक्टर संगठनों ने यह मांग की है कि इस अतिसंवेदनशील मुद्दे को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्राथमिकता मांग के तहत तुरंत उठाया जाए। उनकी मुख्य मांग है कि राज्य के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत पीजी राज्य कोटा को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि इन डॉक्टरों को ग्रामीण सेवा बांड की शर्त के बदले आनुपातिक अवसर मिल सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में घर के भीतर मिला गांजा का 6 पैकेट:पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं

May 26, 2026

Khairagarh Wildlife Death | Poison Suspected Water Source

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 156
Views Last 7 days : 1958
Views Last 30 days : 5047
Total views : 94764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.