Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चोरी का कैम्पर वाहन पेड़ से टकराया:कोरबा में चोरी करने के बाद भाग रहे थे बदमाश, वाहन छोड़कर फरार
Breaking News

चोरी का कैम्पर वाहन पेड़ से टकराया:कोरबा में चोरी करने के बाद भाग रहे थे बदमाश, वाहन छोड़कर फरार

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
75fd16c6 44c8 4c7f 8766 9741b0e8623c 1776573449742
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



75fd16c6 44c8 4c7f 8766 9741b0e8623c 1776573449742
कोरबा के कुसमुंडा इलाके में शनिवार रात चोरी की एक घटना सामने आई। चोरों का चुराया एक कैम्पर वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद चोर उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक कोयला व्यवसायी के वाहन के साथ हुई। चोरों ने वाहन को चोरी करने के इरादे से स्टार्ट किया और भागने की कोशिश की। वाहन बेकाबू होकर सामने खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चोर उसे लेकर भागने में असफल रहे। नर्सरी जंगल में पेड़ से टकराई गाड़ी वाहन मालिक लक्ष्मी दास ने बताया कि, उनके ड्राइवर ने रात में गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 7 बजे जब ड्राइवर चाबी लेने पहुंचा, तो वाहन अपनी जगह पर नहीं था। बाद में, गाड़ी घर से थोड़ी दूर नर्सरी जंगल में एक पेड़ से टकराई हुई क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मौके पर खून के निशान भी पाए गए, जिससे आशंका है कि चोर दुर्घटना के बाद घायल होकर फरार हुए। लक्ष्मी दास ने इस संबंध में कुसमुंडा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले कपड़े की दुकान में हुई थी चोरी कुछ दिन पहले गुरुद्वारा परिसर स्थित “नेहा रेडीमेड” कपड़े की दुकान में भी चोरी हुई थी। इससे पहले भी कुसमुंडा में एक अन्य दुकान को निशाना बनाया गया था। स्थानीय व्यापारियों और कॉलोनीवासियों ने पुलिस गश्त में कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि रात के समय गश्त कम होने के कारण चोर आसानी से वारदातों को अंजाम देकर भाग निकलते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.