जेवरतला रोड| शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चेंदरीबन नवांगाव में स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्राथमिक शाला के परीक्षा परिणाम में पहली में लोकेन्द्र कुमार प्रथम, साक्षी पटेल द्वितीय, ईशा तृतीय, दूसरी में चुलेखा प्रथम, जय कुमार द्वितीय, गिरीश साहू तृतीय, कक्षा तीसरी में भाविका प्रथम, नमन कुमार द्वितीय, ठमीर एवं लिशा तृतीय, कक्षा 4 थी में धनांक्षी प्रथम, लालिमा द्वितीय, गीतांजली तृतीय रहे। माध्यमिक शाला में कक्षा 6 वीं में दीक्षा प्रथम, उपासना द्वितीय, खिलेश कुमार तृतीय, कक्षा 7 वीं में वेदांत कुमार प्रथम, वोजस्वी द्वितीय, साक्षी तृतीय रहे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और अधिकतम उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक प्रधान पाठक कोमलचंद आर्य, प्राथमिक प्रधान पाठक चन्द्रभूषण साहू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
<
