टॉप न्यूज़

चारामा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:150 से अधिक ग्रामीणों ने देर रात सब-स्टेशन पहुंचकर किया प्रदर्शन,आंदोलन की चेतावनी




कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती और बार-बार तकनीकी खराबी से नाराज ग्रामीण शुक्रवार रात विद्युत विभाग के सब-स्टेशन पहुंच गए। करीब 150 से 200 ग्रामीणों ने घंटों प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद दरगहन, सिरसिदा, गिरहोला, बारगरी, नयापारा, चारभाटा और जैसाकर्रा सहित कई गांवों के ग्रामीण रात करीब 10 बजे सब-स्टेशन पहुंच गए। कर्मचारियों की कमी का हवाला उस समय अधिकांश तकनीकी कर्मचारी फॉल्ट सुधारने के लिए फील्ड में थे, जबकि कार्यालय में कुछ संविदा कर्मचारी मौजूद थे। बाद में जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को स्थिति की जानकारी दी। 12 से 15 घंटे तक रहती है बिजली बंद ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना सूचना घंटों बिजली कटौती की जा रही है। कई बार 12 से 15 घंटे तक बिजली नहीं रहती, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत नंबर पर भी नहीं मिलता जवाब ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के शिकायत नंबर पर कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होता। इससे लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि बिजली कब तक बहाल होगी। विभाग ने बताई फॉल्ट बढ़ने की वजह विद्युत विभाग का कहना है कि इस बार बारिश देर से होने के कारण सिंचाई के लिए बोर और पंपों का उपयोग बढ़ गया है। इससे बिजली तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और तकनीकी खराबियां बढ़ रही हैं। पुलिस पहुंची, बहाल हुई बिजली प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। देर रात फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित बिजली कटौती और खराब व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button