![]()
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण कुरेटी (22) ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी नानी के घर रहकर मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान बालोद जिले के बड़भूम निवासी प्रवीण कुरेटी से हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को मार डालने की धमकी दी जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रवीण कुरेटी ने शादी से इनकार कर दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर चारामा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन और एसडीओपी मोहसीन खान के सुपर विज़न में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने पतासाजी के बाद आरोपी प्रवीण कुरेटी (22) को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुरेटी (22) बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़भूम का निवासी है। इन धाराओं में कार्रवाई चारामा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम (सायबर सेल), सउनि सागर निषाद, म.प्र.आर. ज्योति मिश्रा और आरक्षक दयानंद शामिल थे।
<
