Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चाय दुकान में विवाद, 7 आरोपी गिरफ्तार:भाठागांव बस स्टैंड में भिड़े युवक, राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking News

चाय दुकान में विवाद, 7 आरोपी गिरफ्तार:भाठागांव बस स्टैंड में भिड़े युवक, राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 17t200934410 1779028833
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 17t200934410 1779028833
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड इलाके में चाय दुकान के पास हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चाकू भी चले। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 7 आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। दोनों पक्षों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा सैयद अनीस अली, सोहेल खान,शेख फैजल, शिवम शर्मा, करण सिंह ठाकुर, परमेश्वर वैष्णव और पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह डायल-112 को सूचना मिली थी कि भाठागांव क्षेत्र में दो गुट आपस में लड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कुछ युवक घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के एक-एक युवक को चाकू से चोट आई है। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। इनके कब्जे से चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपियों से चाकू, बेल्ट और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर ने बताया, कि मारपीट की सूचना आने के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज करके कार्रवाई की है। आरोपियों से चाकू-डंडा और बेल्ट जब्त किया गया है। अराजकता फैलाने वाले आरोपियों पर इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन:दिनेश देवांगन बने अध्यक्ष, टीम में महिला और युवा सदस्यों को भी जिम्मेदारी

May 17, 2026

भाजपा नेता भरत मटियारा का निधन:हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

May 17, 2026

लवन में शराब भट्टी बंद कराने की मांग,थाने पहुंचे ग्रामीण:कहा- ओवररेट बिक्री से आए दिन हो रहे विवाद, एसडीओपी ने दिया जांच का आश्वासन

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070802
Views Today : 303
Views Last 7 days : 1597
Views Last 30 days : 4089
Total views : 92503
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.