Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लवन में शराब भट्टी बंद कराने की मांग,थाने पहुंचे ग्रामीण:कहा- ओवररेट बिक्री से आए दिन हो रहे विवाद, एसडीओपी ने दिया जांच का आश्वासन
Breaking News

लवन में शराब भट्टी बंद कराने की मांग,थाने पहुंचे ग्रामीण:कहा- ओवररेट बिक्री से आए दिन हो रहे विवाद, एसडीओपी ने दिया जांच का आश्वासन

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a9ee1481 bf0b 42a2 93c2 456f6515f61c 1779030932199
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a9ee1481 bf0b 42a2 93c2 456f6515f61c 1779030932199
बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में रविवार को सैकड़ों ग्रामीण लवन थाना पहुंचे। वे लाहौद स्थित शराब भट्टी को बंद करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भट्टी के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और आए दिन विवाद व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने थाने में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लाहौद शराब भट्टी को तत्काल बंद करने की मांग की गई। उनका आरोप है कि यह भट्टी नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही है। सरपंच किशोर साहू ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से कर्मचारी ओवररेट पर शराब बेच रहे हैं। इसे लेकर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सरपंच साहू ने बताया कि दो दिन पहले गांव के दो युवकों को शराब लेने के दौरान दुकान के अंदर बंद कर पीटा गया। जब उनके परिजनों ने विरोध किया, तो भट्टी से जुड़े लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद ग्रामीणों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया। सरपंच ने यह भी बताया कि अवैध गतिविधियों और ओवररेटिंग की शिकायतें पहले भी लवन थाना और आबकारी विभाग में की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को ग्रामीणों ने एसडीओपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बातें ध्यानपूर्वक सुनी गई हैं। पुलिस से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया है, जबकि आबकारी विभाग से जुड़ी शिकायतों को संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। दूसरी ओर, भट्टी के सेल्समैन युगल यादव ने किसी भी अनियमितता से इनकार किया। हालांकि, ग्रामीण उनके बयानों से संतुष्ट नहीं दिखे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बसना में अवैध स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन कबाड़ जब्त:NH-53 किनारे चल रहा था कारोबार, पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026

JEE Advance 2026 Result Soon

May 17, 2026

रायगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल पंप पहुंचकर लगाए नारे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070806
Views Today : 317
Views Last 7 days : 1611
Views Last 30 days : 4103
Total views : 92517
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.