टॉप न्यूज़

घड़ी चौक पर दही हांडी उत्सव का रास्ता साफ:संगठन-निगम का विवाद सुलझा,सर्व हिंदू समाज भी रहेगा साथ




धमतरी शहर के घड़ी चौक पर इस बार दही हांडी उत्सव संयुक्त रूप से भव्य तरीके से मनाया जाएगा। श्री राम हिंदू संगठन और नगर निगम के बीच आयोजन को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। रविवार को हुई बैठक के बाद तय हुआ कि श्री राम हिंदू संगठन, नगर निगम और सर्व हिंदू समाज मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। श्री राम हिंदू संगठन पिछले करीब 12 वर्षों से घड़ी चौक पर दही हांडी उत्सव कर रहा है। इस बार नगर निगम ने भी इसी स्थान पर कार्यक्रम कराने की घोषणा की थी। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध किया था और धरने पर बैठ गए थे। बैठक में झांकी प्रतियोगिता पर भी चर्चा विवाद के बाद निगम आयुक्त ने एसडीएम से चर्चा कर दोनों पक्षों के बीच समन्वय की पहल की। रविवार की बैठक में दही हांडी उत्सव के साथ गणेश स्थल की सजावट और झांकी प्रतियोगिता को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए नगर निगम की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन में सहयोग देने की बात कही। महापौर बोले- तालमेल से सफल होगा आयोजन महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को भी बढ़ावा देता रहेगा। उन्होंने सभी संगठनों से आपसी तालमेल और भाईचारे के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं, श्री राम हिंदू संगठन के संयोजक प्रवीण साहू ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से दही हांडी उत्सव का आयोजन करता आ रहा है और आगे भी मुख्य आयोजक की भूमिका में रहेगा। नगर निगम सहयोगी के रूप में कार्यक्रम से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन और निगम के तालमेल से इस बार दही हांडी उत्सव को और भव्य बनाने की तैयारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button