भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम पीपरछेड़ी और ढाबाडीह के बीच तांदुला मुख्य नहर केनाल में नहाने के दौरान मंगलवार को पानी में बहे पालंकी गंजीर(12) की लाश बुधवार को सुबह 6 बजे घटनास्थल से 12 किमी दूर मिली। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद गोताखोर, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को केनाल से बाहर निकाला। एक दिन पहले मंगलवार को पालंकी के पिता टायमन गंजीर की लाश मिली थी। एसडीओपी माया शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह पालंकी गंजीर की लाश घटनास्थल से 12 किमी दूर मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली। जिसके बाद मौके पर टीम गई थी। ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी के सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि कलंगपुर तांदुला केनाल के पास सुबह 6 बजे पालंकी की लाश मिली। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि लाश मिलने के बाद पीएम व अन्य कार्रवाई हुई। गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह 11.15 बजे ग्राम पीपरछेड़ी और ढाबाडीह के बीच तांदुला मुख्य नहर केनाल में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में तीन लोग बह गए थे। इस घटना में पिता व बेटी की मौत की पुष्टि बुधवार को पुलिस ने किया है।
<
